मध्य प्रदेश

ग्वालियर: गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस! पुलिस ने लगवाया पोछा


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कार पर प्यार के करीब 3400 किसिंग निशान देखकर लोग हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए. 

मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए. मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है. पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई. कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया. 

पुलिस ने इस वजह से किया चालान

पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने ‘किसिंग’ के निशान नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन रहा. हालांकि कार चालक ने इसे अपनी गलती माना है. साथ ही भविष्य में ऐसा न करने के लिए कहा है. गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार को रोककर उसके दस्तावेज और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं की जांच की. 

गुना: होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता, पार्टी ने लिया ये एक्शन

नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा. कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने के लिए इतने निशान बनाए थे. कार पर जगह-जगह बने निशानों को देखकर राहगीर भी इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए.

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया युवक

बता दें कि इस कारनामे के बाद कार की वीडियो कपल्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक सुर्खियों में आ गया है. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. मामले के बाद युवक ने पुलिस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. पुलिस आगे से ऐसा न करने की नसीहत दी है.

इंदौर: ट्रेन में चूहों का आतंक, सोते हुए रिटायर्ड अधिकारी की कुतरी नाक

Input By : निशांत तिवारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button