खबर

खेत से गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइपलाइन में सेंधमारी, तेल चोरी के लिए बिछाई 40 फीट पाइप | Indian Oil Under Ground Pipeline 40-foot pipe laid in farm to steal oil in Tonk Rajasthan


राजस्थान के टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र के लड़ी गांव से गुजर रही अंडर ग्राउंड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है. इसके बाद कंपनी में हड़कंप सा मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर इंडियन ऑयल कंपनी से जुड़े बड़े अधिकारी और मालपुरा ASP , डीएसपी ने भी मौके पर पंहुचे ओर हालात देखे वही मोके पर खेत मालिक को बुलाकर भी पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन पुलिस तेल चोर माफियाओं की तलाश में जुट गई गई है कि आखिर किसने इंडियन ऑयल की अंडरग्राउंड पाइप लाइन में सेंध लगाकर वॉल लगा लिए.

एक जून को तेल का प्रेशर कम आया

पुलिस और इंडियन ऑयल की टीम तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि पाइपलाइन में सेंध कब और कैसे लगाई गई. इस वारदात में कितने लोग शामिल थे. पाइपलाइन सुरक्षा और संगठित चोरी की आशंका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है. पुलिस ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है. मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि पचेवर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन गुजर रही है.

एक जून को कंपनी के इंजीनियरों को तकनीकी सहायता से पता चला कि पचेवर थाना क्षेत्र में उनकी पाइप लाइन में ऑयल का डाउनफाल आया है. उसके बाद आज कंपनी के इंजीनियर मय टीम क्षेत्र में आए और पाइप लाइन को चेक किया.

खुदाई में 40 फीट छोटी पाइपलाइन मिली

इस दौरान एक खेत में मिट्टी की खुदाई होने की निशानी मिली. इंजीनियरों को डाउट होने पर वहां खुदाई करवाई है. जांच पाइप लाइन में अवैध वाल्व लगा मिला. फिर उससे से ऑयल चोरी करने के लिए 40 फीट की छोटी पाइप लाइन भी मिली. यह देख कंपनी के इंजीनियर भी हैरान रह गए. बाद में पुलिस को सूचना दी गई. गुरुवार को मालपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत भी मौके पर पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

पाइपलाइन में छेद कर लगाया गया अवैध कनेक्शन

दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस व तेल कंपनी के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. अधिकारियों ने यह भी देखा कि किस तरह पाइपलाइन में छेद कर अवैध कनेक्शन लगाया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने खेत मालिक हरजीलाल बैरवा से भी पूछताछ की. हालांकि खेत मालिक ने इस पूरे मामले की किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पाइपलाइन में सेंधमारी किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. पाइपलाइन में सेंधमारी कैसे की गई, अवैध कनेक्शन कब लगाया गया और तेल चोरी की कोशिश में कितने लोग शामिल थे, इन सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है. मौके से मिले तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

(टोंक से रवीश कुमार टेलर की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button