

छोटे और मध्य कारोबार शुरू करने वालों के लिए सरकार ने नई सुविधा शुरू की है. सरकार इन छोटे कारोबार को औपचारिक रूप देने और उन्हें अलग-अलग सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए Udyam पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की है. इसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, पेपरलेस और पूरी तरह से फ्री है. Udyam रिजस्ट्रेश के जरिए MSME के रूप में रजिस्टर्ड होना काफी फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इससे MSME को सरकार की कई योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलती है.
Udyam पोर्टल पर कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन
Udyam पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन माइक्रो, Small या मीडियम एंटरप्राइज शुरू करने वाले लोग करा सकते हैं. वर्तमान में माइक्रो एंटरप्राइज के लिए सालाना टर्नओवर की सीमा 10 करोड़ और निवेश की सीम 2.5 करोड़ रुपये है. जबकि स्मॉल एंटरप्राइज के लिए निवेश 25 करोड़ और टर्नओवर 100 करोड़ तक हो सकता है. इसी तरह मीडिल एंटरप्राइज के लिए निवेश 125 करोड़ और टर्नओवर की सीमा 500 करोड़ रुपये है.
रिजिस्ट्रेशन के नहीं लगती कोई फीस
Udyam पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. इसमें आधार नंबर जरूरी होता है. हालांकि किसी दस्तावेज या प्रमाण की कॉपी अपलोड नहीं करनी होती है. रजिस्ट्रेश पूरा होने पर स्थायी उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर और ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिया जाता है. इसके लिए किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होती और रेन्यूअल कराने की भी जरूरत नहीं होती.
बता दें उद्यम रजिस्ट्रेशन लेने के बाद MSME को सरकार की कई योजनाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है. जबकि सरकारी खरीद और ई-टेंडर से जुड़े अवसरों में भाग ले सकते हैं. योजनाओं, मार्केटिंग और अन्य सरकारी मदद का फायदा भी उद्यम नंबर के इस्तेमाल से होता है.
यह भी पढ़ेंः नौकरी छूट जाए या आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, ये फंड हर छोटी-बड़ी आर्थिक परेशानी में देती है साथ





