खबर

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-यूपी में कहां कौन-कौन हाईवे और एक्सप्रेसवे है बंद या डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट | Kanwar Yatra Delhi and UP whic highways and expressways are closed or diverted Check the full list



कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी के पश्चिमी यूपी, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और दिल्ली-NCR से उत्तराखंड जाने वाले प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद या डायवर्ट किया गया है. यात्रियों की सुविधा और कांवड़ा यात्रा कर रहे भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए लगातार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रही है. कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए जहां भारी वाहनों के आवाजाही को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं कुछ रोड में तो हल्के वाहनों पर भी पबंदी लगाई जा रही है. हालांकि कुछ मार्गों में कांवड़ यात्रियों को भी जानें से रोका जा रहा है.

कांवड़ यात्रा के लिए कौन-कौन रास्ते बंद और डायवर्ट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री 29 जुलाई से बंद है. इसके अलावा, 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त (शिवरात्रि) तक एक्सप्रेसवे का उत्तर प्रदेश वाला पूरा हिस्सा सामान्य हल्के और मध्यम वाहनों के लिए भी पूरी तरह बंद रहेगा.

NH-58 – दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग

कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58 / अब NH-34) पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है. शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए इस पूरे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से सामान्य यातायात के लिए बंद किया जा रहा है. दिल्ली के महाराजपुर बॉर्डर, गाजीपुर मंडी और एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर डायवर्ट किए जा रहे हैं. वहां से वे हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे या अन्य लिंक रोड से आगे निकल सकते हैं.

NH-24 – दिल्ली-हापुड़-गाजियाबाद मार्ग 

कांवड़ यात्रा के दौरान NH-24 को दिल्ली-गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग, जिसे अब मुख्य रूप से NH-9 के हिस्से के रूप में जाना जाता है, यहां पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन 29 जुलाई से ही लागू हो चुका है. कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर सामान्य यातायात के सुचारु संचालन के लिए कड़े नियम बनाए हैं

NH-344 – सहारनपुर-रुड़की-हरिद्वार मार्ग

कांवड़ यात्रा के दौरान NH-344 (सहारनपुर-रुड़की-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग) सबसे संवेदनशील और व्यस्त मार्गों में से एक है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर संभाग से आने वाले लाखों श्रद्धालु इसी हाईवे का उपयोग करके हरिद्वार पहुंचते हैं. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए इस पूरे रूट पर सख्त डायवर्जन लागू कर दिया गया है. पंजाब और हरियाणा से देहरादून या रुड़की जाने वाले भारी वाहनों को गागलहेड़ी से पहले ही रोककर वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा रहा है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे- कालिंदी कुंज रोड 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कालिंदी कुंज रोड पर ट्रैफिक को सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को जाम से बचाने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली और हरियाणा (फरीदाबाद/पलवल) की तरफ से कालिंदी कुंज या डीएनडी (DND) के रास्ते नोएडा में प्रवेश करने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक, ट्राला) पर 12 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

यह भी पढ़ेंः सावन में कांवड़ यात्रा पर जाने की है तैयारी? घर से निकलने से पहले बैग में रख लें ये 10 जरूरी सामान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button