

ककोरा की सब्जी कैसे बनाई जाती है?
NDTV
बारिश के दिनों में बाज़ार में मिलने वाले ककोड़ा जिसे खेकसी या काकरोल के नाम से भी जाना जाता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. कई लोग कड़वाहट के डर से इसे बनाने से बचते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. हाल ही में हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @APNAKITCHEN ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.
यहां देखिए वीडियो…
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री:
- ककोड़ा: 300 ग्राम
- आलू: 2 (मध्यम आकार)
- प्याज: 2 (मध्यम आकार)
- टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
- हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी)
- अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच
- हींग: 2 चुटकी
- हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू का रस: आधा नींबू
- तेल: 1 बड़ा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि:
सब्जियों की तैयारी:
- ककोड़ा के बाहरी कांटेदार हिस्से में धूल-मिट्टी जम जाती है, इसलिए इसे पानी में हाथों से रगड़कर दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें.
- अब ककोड़ा को छोटे-छोटे चौकोर या लंबे टुकड़ों में काट लें.
- इसी तरह आलू को छीलकर ककोड़ा के आकार में काटें और प्याज को बारीक-लंबा काट लें.
ककोड़ा भूनना:
- कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें.
- इसमें अजवाइन, हींग, बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तड़कने दें.
- अब इसमें कटा हुआ ककोड़ा डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट भूनें, ताकि इसका कच्चापन निकल जाए.
आलू और प्याज मिलाना:
- जब ककोड़ा पर हल्का सुनहरा रंग दिखने लगे, तब इसमें कटे हुए आलू और प्याज डाल दें.
- इन्हें ककोड़ा के साथ 2 मिनट तक भूनें.
- प्याज को बाद में डालने से वह जलता नहीं है और सब्जी में उसकी मिठास बनी रहती है.
मसाले और धीमी आंच पर पकाना:
- अब कड़ाही में कटा हुआ टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें.
- सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं.
- आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और कड़ाही को ढक दें.
- सब्जी को बिना पानी डाले धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकने दें.
- बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चलाते रहें ताकि सब्जी नीचे न लगे.
- जब आलू और ककोड़ा पूरी तरह से गल जाएं, तब गैस बंद कर दें.
- ऊपर से आधा नींबू का रस और फ्रेश हरा धनिया मिलाएं.
- कड़ाही को 2 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मसालों और धनिये की खुशबू सब्जी में सही से बस जाए.
- आपकी गरमा-गरम ककोड़ा की सूखी सब्जी तैयार है.
- इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें.
इसे भी पढ़ें: राखी पर महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, 20 हलवाई चार दिन से कर रहे तैयारी, जानिए लड्डू की आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें





