खबर

इला अरुण और अल्का याग्निक की जोड़ी ने साथ में गाए दो डबल मीनिंग गाने, एक दूरदर्शन पर हुआ बैन, दूसरे ने दुनियाभर में मचाई धूम | Ila Arun Alka Yagnik sang two double meaning songs one was banned on doordarshan while other became a global hit



नई दिल्ली:

एक विवादित गाना. वो गाना जिसकी रिलीज के बाद इतना हंगामा हुआ कि इसे दूरदर्शन पर बैन तक कर दिया था. इसी गाने की धुन पर एक और गाना बना. 1993 में फिल्म खलनायक और इसके बाद सीधे साल 2008 में स्लम डॉग मिलेनियर में ये धुन सुनने को मिली. “चिक चिक चिक चिक चिक… रिंग रिंग रिंगा…रिंग रिंग रिंगा!” ये लय सुनते ही मन झूमने लगता है. डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर (2008) का यह गाना “रिंगा रिंगा” फिल्म के साउंडट्रैक का एक अहम हिस्सा है. यह गाना फिल्म में एक मजेदार, थोड़ा सेंशुअस और थोड़ा देसी टच के साथ फिट किया गया था. हमें उम्मीद है कि आप इस गाने की शुरुआत से समझ गए होंगे कि यह सिससे इंस्पायर्ड था.

किस गाने की तर्ज पर बना था रिंग रिंग रिंगा?
  
स्लमडॉग मिलेनियर का रिंगा रिंगा गाना सीधे-सीधे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के क्लासिक गाने “चोली के पीछे क्या है” से इंस्पायर्ड है. खलनायक में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया ये गाना अपनी ट्यून, लिरिक्स और एनर्जी के लिए बहुत पॉपुलर हुआ और खूब विवादों में भी रहा. ए.आर. रहमान ने खुद बताया कि फिल्म मेकर असल में “चोली के पीछे” को इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन रहमान ने उसी ट्यून और फील को थोड़ा बदलकर नया गाना बनाया.

अल्का याग्निक ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया तो वे हैरान हुईं क्योंकि गाना “चोली के पीछे” की तर्ज पर ही बना हुआ था. मजेदार बात यह है कि “चोली के पीछे” में भी अल्का याग्निक और इला अरुण ने ही आवाज दी थी, और दोनों ने फिर से “रिंगा रिंगा” में साथ काम किया.
  
गाने के लिरिक्स में खटमल शब्द का इस्तेमाल किया गया जो एक महिला की नींद में खलल डालता है. यह शब्द और इसका इस्तेमाल थोड़ा मजाकिया और डबल मीनिंग है, जो फिल्म के झुग्गी-झोपड़ी वाले माहौल से मेल खाता है. इस गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने बनाया था जबकि इसे गाया इला अरुण और अल्का याग्निक ने था. इसके बोल रकीब आलम ने लिखे थे. करीब 4 मिनट का ये गाना फिल्म ट्रैक का एक अहम हिस्सा है.

ऑस्कर में लहराया परचम

स्लमडॉग मिलेनियर 2008 की ब्रिटिश फिल्म है, जिसे डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी मुंबई की झुग्गियों में पले-बढ़े जमाल की है, जो क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” में हिस्सा लेता है. फिल्म ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया. 2009 के 81वें ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म ने कुल 8 ऑस्कर जीते, जिनमें ये शामि हैं:
•  बेस्ट पिक्चर
•  बेस्ट डायरेक्टर (डैनी बॉयल)
•  बेस्ट ओरिजिनल स्कोर (ए.आर. रहमान)
•  बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (“जय हो” के लिए)

“रिंगा रिंगा” खुद ऑस्कर नहीं जीता, लेकिन यह उसी साउंडट्रैक का हिस्सा है जिसने रहमान को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर दिलाया. साउंडट्रैक को गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा और दो ग्राम्मी अवॉर्ड भी मिले. “जय हो” ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था.

ये Video भी देखें: भारतीय संगीत पर एआर रहमान : “हम सभी को अपने देश का झंडा ऊंचा रखना चाहिए”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button