खबर

​आज क्या बनाऊं: गुणों से भरपूर करी पत्ता की स्वादिष्ट चटनी एक बार खाओगे तो बार-बार बनाओगे | Curry Patta Chutney Kaise Banaye Tips To Make Curry Patta Chutney Recipe


​आज क्या बनाऊं: गुणों से भरपूर करी पत्ता की स्वादिष्ट चटनी एक बार खाओगे तो बार-बार बनाओगे

करी पत्ता की चटनी कैसे बनाएं.

NDTV

करी पत्ता को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है.  अक्सर जब भी हम खाने में करी पत्ता डालते हैं, तो कई लोग इसे किनारे निकाल कर रख देते हैं. क्योंकि कई लोगों को इसका स्वाद कड़वा लगता है. लेकिन क्या आपने कभी करी पत्ते की स्वादिष्ट चटनी खाई है? अगर नहीं, तो शेफ भुपी की यह खास रेसिपी आपके दिल और पेट दोनों को जीत लेगी. इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खाने में बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगती, बल्कि इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाना चाहेंगे.

​करी पत्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इससे बाल अच्छे रहते हैं, स्किन पर चमक आती है और पाचन तंत्र भी एकदम दुरुस्त रहता है. 

ये भी देखें- 

कैसे बनाएं करी पत्ता की चटनी- (How To Make Curry Patta Chutney)

  1. इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले ताजे करी पत्ते ले लें. इन्हें अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें ताकि मिट्टी या धूल निकल जाए. 
  2. इसके बाद पत्तों को किसी साफ कपड़े पर फैलाकर पंखे के नीचे रख दें, जिससे इनका सारा एक्सट्रा पानी सूख जाए.
  3. ​अब एक पैन में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म करें. 
  4. जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें. 
  5. इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच राई एक बड़ा चम्मच कच्ची चने की दाल, दो छोटे चम्मच उड़द दाल और दो बड़े चम्मच कच्ची मूंगफली के दाने डालें.
  6. इन सभी चीजों को धीमी आंच पर भूनें. इस बात का खास ध्यान रखें कि गैस की आंच बिल्कुल धीमी होनी चाहिए, वरना मसाले जल सकते हैं और स्वाद खराब हो जाएगा.
  7. ​जब दालों का हल्का रंग बदलने लगे, तब इसमें एक बड़ा चम्मच साबुत धनिया, दो बड़े चम्मच तिल और 10 से 12 सूखी लाल मिर्च डालें. 
  8. लाल मिर्च बहुत ज्यादा तीखी नहीं होती, लेकिन इससे चटनी का रंग और टेस्ट दोनों बहुत शानदार आते हैं. 
  9. इसके बाद इसमें 15 से 20 लहसुन की कलियां डालकर हल्का सा भून लें. अंत में दो छोटे चम्मच हींग पाउडर डालकर गैस बंद कर दें और इस सारे मसाले को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
  10. ​अब उसी पैन में बिना तेल के सूखे हुए करी पत्तों को डालें. इन्हें धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक भूनें या टॉस करें. 
  11. ऐसा करने से करी पत्ते का कड़वापन कम हो जाता है और उसका असली स्वाद खुलकर सामने आता है. 
  12. जब पत्ते बिल्कुल ड्राई हो जाएं, तो गैस बंद करके इन्हें भी ठंडा कर लें.
  13. ​अब एक मिक्सर ग्राइंडर में भुने हुए मसाले और करी पत्तों को डालें. ध्यान रखें कि इस चटनी को बनाते वक्त पानी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि हमें इसे लंबे समय तक चलाना है. 
  14. इसमें तीन छोटे चम्मच अमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच काला नमक और स्वाद के अनुसार सफेद नमक मिला लें. 
  15. अब इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें. ​पीसने के बाद चटनी हल्की सी गर्म हो जाती है, इसलिए इसे थोड़ी देर के लिए हवा में खुला छोड़ दें ताकि इसकी नमी निकल जाए. 
  16. इसके बाद इसे किसी सूखे और साफ कांच के जार में भरकर रख लें. यह चटनी बिना फ्रिज के आराम से एक से डेढ़ महीने तक बिल्कुल खराब नहीं होती. 

ये भी पढ़ें- ​आज क्या बनाऊं: क्या आप भी हमेशा रहते हैं थके-थके? दवा नहीं, रोज सुबह खाएं 1 अलसी का लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे

ये वीडियो भी देखें-




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button