खबर

अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरे दुबले पिया’ 50 मिलियन पार, खुद को बता रहीं गोल-मटोल, सासू से बार बार पूछ रहीं ये सवाल | Akshara Singh song Mere Dubale Piya cross 50 million views Bhojpuri queen called her husband skinny



नई दिल्ली:

Akshara Singh Song: मोटापे, कद और रंग पर कमेंट करना यूं तो काफी संवेदनशील माना जाता है और किसी के लुक पर कमेंट करने से पहले हर कोई चार बार सोचता है लेकिन जब बात मस्ती मजाक की हो तो इन बातों पर कई चुटकुले भी बने हैं और गाने भी. अमिताभ बच्चन का ‘जिसकी बीवी नाटी’ महमूद का ‘हम काले हैं तो क्या हुआ’ इसी तरह के कुछ एग्जाम्पल हैं लेकिन आज हम आपको किसी फिल्मी गीत की नहीं बल्कि भोजपुरी के एक पॉपुलर गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाने वाली अक्षरा सिंह ने खुद को गोल मटोल और अपने पिया को दुबला कहा था. कॉमेडी के रंगों से सजा ये गाना बड़ा ही मजेदार है. यकीनन आप इसे एक बार सुन लेंगे तो ये आपकी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल हो जाएगा.

अक्षरा सिंह का गाना है ‘मेरे दुबले पिया’

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और लोकेश साहनी का ये गाना असल में साल 2024 में रिलीज हुआ था. इस मजेदार गाने के बोल यादव राज ने लिखे थे. इस गाने की खासियत ये है कि इसमें अक्षरा सिंह ना केवल नजर आई हैं बल्कि उन्होंने इसे गाया भी है. रौशन सिंह की म्यूजिक कम्पोजिशन और अक्षरा सिंह की मस्तीभरी सिंगिंग ने इस गाने पर चार चांद लगा दिए. अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने 25 अक्तूबर 2024 को ये गाना अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. तब से अब तक इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

भोजपुरी इंडस्ट्री की फीमेल सुपरस्टार अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की “फीमेल सुपरस्टार” हैं और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं. उन्हें अक्सर “भोजपुरी क्वीन” भी कहा जाता है. अक्षरा ने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते से डेब्यू किया. इसके बाद वह प्राण जाए पर वचन ना जाए, सौगंध गंगा मैया के, दिलेर जैसी फिल्मों में नजर आईं. 2017 उनके करियर का गोल्डन ईयर रहा. पवन सिंह के साथ सत्या, तबादला, धड़कन और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें टॉप स्टार बना दिया. आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में एक मानी जाती हैं. वह केवल कमाल की एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक जबरदस्त सिंगर भी हैं इसका नमूना यहां दिए गए गाने में आप बखूबी देख सकते हैं. उनके कई गाने जैसे डोंट टच माई हैंड, कमरिया, फलनवा के बेटा करोड़ों व्यूज पा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: OTT के 5 पॉपुलर मम्मी पापा, चौथी जोड़ी देख कहेंगे ठीक ऐसे ही होते हैं मिडिल क्लास परिवार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button