

International Yoga Day 2026: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर 210 से ज्यादा भारतीय मिशन आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के मशहूर ‘रेड रोड’ से मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.’ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण भारत और दुनिया भर में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के तहत मनाया जा रहा है. अकेले कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल हो रहे हैं. ‘रेड रोड’ पर राष्ट्रीय समारोह में लगभग 35,000 लोगों के शामिल हो रहे हैं. साल 2015 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के तौर पर मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, तब से प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई जगहों पर इन आयोजनों की अगुवाई की है.
International Yoga Day LIVE UPdates



