खबर

Zero Fat और विटामिन B12 वाली बीयर! क्या सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें नुकसान भी | Beer Benefits and Side Effects | Beer Pine ke Fayde aur nuksan


हमारे देश में अल्कोहलिक ड्रिंक्स का नाम सुनते ही अक्सर नाक-मुंह भींच लिए जाते हैं. और उनके सेहत पर होने वाले तमाम नुकसानों की बात की जाती है. यहां यह नहीं कहा जा रहा है कि इनसे किसी तरह का नुकसान नहीं होता, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और वो कहते हैं न कि अति हर चीज की बुरी होती है.

तो बस अगर आप बीयर जैसी चीज को बहुत अधिक या तय मात्रा से ज्यादा लेंगे तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. लेकिन हाल की रिसर्च से पता चला है कि सीमित मात्रा में वाइन पीने सेहत को फ़ायदे हो सकते हैं, इसलिए कई लोग सोचते हैं कि क्या बीयर भी सेहत के लिए अच्छी हो सकती है. 

तो चलिए जानते हैं बीयर के न्यूट्रिशन, साथ ही इसके संभावित फ़ायदों और नुकसानों के बारे में –

लोग हजारों सालों से बीयर पीते आ रहे हैं. ये एक बेहद ही पसंद किया जाने वाला और लोकप्रिय अल्कोहलिक ड्रिंक है. बीयर को बड़े स्तर पर पसंद करने के पीछे वजह है इसकी कुछ खासियतें. जैसे यह अनाज के दानों को यीस्ट, हॉप्स और स्वाद बढ़ाने वाली दूसरी चीज़ों के साथ मिलाकर और फर्मेंट करके बनाई जाती है. और इसके साथ ही बीयर में 4–6 फीसदी अल्कोहल होता है. 

बीयर में अल्कोहल की मात्रा कितनी होती है 

यह मानक हर देश के अनुसार अलग हो सकते हैं. आमतौर पर बीयर में 4–6 फीसदी अल्कोहल होता है. लेकिन कुछ ब्रांड में यह 0.5% से 40% तक हो सकता है.

बीयर का न्यूट्रिशन | Beer Nutrition

हालांकि बीयर को अक्सर ‘जीरो कैलोरी’ (बिना किसी पोषक तत्व वाली कैलोरी) माना जाता है, लेकिन इसमें कुछ मिनरल और विटामिन होते हैं. यहां दिए गए टेबल में जानें आपके एक गिलास बीयर में क्या क्या है – 

स्टैंडर्ड बीयर

लाइट बीयर

कैलोरी

153

103

प्रोटीन

1.6 ग्राम

0.9 ग्राम

फैट

0 ग्राम

0 ग्राम

कार्ब्स

13 grams

6 grams

मैग्नीशियम

डेली वैल्यू का 5%

डेली वैल्यू का 4% 

फॉस्फोरस

डेली वैल्यू का 4% 

डेली वैल्यू का 3%

सेलेनियम

डेली वैल्यू का 4%

डेली वैल्यू का 3%

विटामिन B12

डेली वैल्यू का 3%

डेली वैल्यू का 3%

पैंटोथेनिक एसिड

डेली वैल्यू का 3%

डेली वैल्यू का 2%V

अल्कोहल

13.9 ग्राम

11 ग्राम

Source: (12 (fdc.nal.usda.gov):

साफ है, दोनों तरह की बीयर में पोटैशियम, कैल्शियम, थायमिन, आयरन और जिंक होता है. क्योंकि बीयर में विटामिन बी और मिनरल होते हैं. अब आप सोच रहे होंगे ये कहां से आए, तो भूलें नहीं इसे अनाज और यीस्ट से बनाया जाता है.

खास बात यह है कि लाइट बीयर में रेगुलर बीयर के मुकाबले लगभग दो-तिहाई कैलोरी और थोड़ी कम अल्कोहल होती है.

कम शब्दों में कहें तो – 

बीयर में कई तरह के B विटामिन और मिनरल होते हैं क्योंकि यह अनाज और यीस्ट से बनती है. लेकिन फिर भी फल और सब्ज़ियां ही इसके लिए बेहतर स्रोत हैं. आपको अपनी रोज़ाना की पोषक तत्वों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए बीयर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

बीयर के संभावित फ़ायदे | 🍻Beer पीने के फायदे

जैसा कि हमने पहले कहा अति हर चीज की बुरी होती है. तो अगर कम से मध्यम मात्रा में बीयर पी जाए तो सेहत को इसके कुछ फ़ायदे भी हो सकते हैं. जैसे – 

दिल के लिए फ़ायदेमंद हो सकती है

कई स्टडीज़ से पता चलता है कि कम मात्रा में बीयर या शराब पीने से दिल की बीमारी का ख़तरा कम हो सकता है. ज़्यादा वज़न वाले 36 वयस्कों पर की गई 12 हफ़्ते की एक स्टडी में पाया गया कि मध्यम मात्रा में बीयर पीने से HDL कोलेस्ट्रॉल के एंटीऑक्सीडेंट गुण बेहतर हुए.

नोट : यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ये संभावित फ़ायदे महज कम मात्रा में पीने से ही मिलते हैं. और अक्सर देखा गया है कि पीना शुरू करने के बाद आप रुक  ही नहीं पाते. इसलिए गौर फरमाएं कि ज़्यादा शराब पीने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ सकता है.

ब्लड शुगर में सुधार 

कम मात्रा में बीयर पीने से ब्लड शुगर लेवल में सुधार हो सकता है. स्टडीज़ में पाया गया है कि शराब पीने से डायबिटीज के रिस्क फ़ैक्टर इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज होने का कुल ख़तरा कम होता है. 

नोट : बहुत ज़्यादा शराब पीने से डायबिटीज का ख़तरा काफी बढ़ सकता है. और यह संभावित फ़ायदा बहुत ज़्यादा चीनी वाली बीयर पर नहीं चलता.

हड्डियों के लिए बेहतर 

हड्डियों की डेंसिटी में मदद मिल सकती है. कम से मध्यम मात्रा में बीयर पीने से पुरुषों और मेनोपॉज़ के बाद की महिलाओं में हड्डियां मज़बूत हो सकती हैं. 

डिमेंशिया का जोखिम 

कम से मध्यम मात्रा में शराब पीने से डिमेंशिया का जोखिम कम हो सकता है. हां, पर ज़्यादा शराब पीने से इसके उलट जोखिम बढ़ भी सकता है. 

किन लोगों को बीयर नहीं पीनी चाहिए

अब सवाल यह उठता है कि जब बीयर में इतने गुण हैं और इसे पीने के फायदों के बाद भी बीयर पीने से मना क्यों किया जाता है. तो जान लेते हैं इसके संभावित नुकसानों के बारे में भी. इस बारे में हमने बात की डॉक्टर समीर भाटी से. डॉक्टर भाटी ने एडीटीवी को बताया कि कुछ लोगों को तो बीयर को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए. जब हमने उनसे पूछा कि वे लोग कौन हैं तो डॉक्टर ने बताया-  

वो लोग जो बहुत कॉफी पीते हैं 

अगर आप दिन में कई कप कॉफी पीते हैं, तो आपको बीयर पीने से बचना चाहिए. क्योंकि कॉफी बॉडी को डिहाइड्रेट करेगी और इसमें शाम को ली गई बीयर एड ऑन हो जाएगी. इससे आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं. 

मेरी प्यास भुजेगी या मैं हाइड्रेटेड फील करूंगा

वे लोग जो बीयर पीने के पीछे ये बहाना देते हैं कि इससे उनकी प्यास बुझेगी या वे हाइड्रेटेड फील करेंगे. उन्हें भी बीयर पीने की जरूरत नहीं. क्योंकि ठंडी बीयर का मतलब कतई यह नहीं है कि वह आपकी प्यास बुझाकर आपको हाइड्रेट कर रही है.

लोगों को लगता है इसको पीने से शायद मेरे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी पर वो बहुत बड़ी गलतफहमी है, क्योंकि जो अल्कोहल है वो भी बॉडी को डिहाइड्रेट करता है. 

डिहाइड्रेशन का मतलब यह है कि शरीर में से पानी निकल रहा है. तो पानी की कमी हो जाएगी या फिर कोई भी शराब वगैरह का ज़्यादा सेवन करते हैं.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button