
July 2026 Vivah Muhurat: विवाह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो जीवनों का दीर्घकालिक बंधन है. इसलिए इस महत्वपूर्ण संस्कार को ऐसे समय में संपन्न किया जाता है, जब ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ मानी जाती है. यही वजह है कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त पर जरुर विचार किया जाता है.
हालांकि साल में कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमें बिना मुहूर्त देखे विवाह किया जा सकता है जैसे भड़ली नवमी, अक्षय तृतीया आदि. इस बार जुलाई में विवाह के लिए सिर्फ 4 शुभ दिन है, क्योंकि इसी माह चातुर्मास भी लग जाएगा. उसके बाद शुभ कार्य पर रोक लग जाती है.
जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
- 1 जुलाई, 2026 बुधवार: सुबह 06:51 – शाम 04:04
- 6 जुलाई 2026 – सुबह 01:41 – सुबह 05:29, 7 जुलाई
- 7 जुलाई 2026, सुबह 05:29 – दोपहर 02:31
- 11 जुलाई 2026, सुबह 12:05 – सुबह 05:32, 12 जुलाई
शादी के लिए शुभ मुहूर्त क्यों देखना जरुरी
विवाह का मुहूर्त इसलिए चुना जाता है ताकि यह शुभ संस्कार ऐसे समय पर संपन्न हो, जिसे वैदिक ज्योतिष में सबसे अनुकूल माना गया है. मान्यता के अनुसार, जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति शुभ होती है, तब नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत सकारात्मक वातावरण और मंगलकारी ऊर्जा के साथ होती है. इसी कारण ज्योतिषी तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, लग्न और वर-वधू की जन्म कुंडलियों का गहन अध्ययन करके विवाह के लिए सबसे उपयुक्त समय निर्धारित करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में संपन्न विवाह से दांपत्य जीवन में सामंजस्य, सुख, समृद्धि और स्थिरता का संचार होता है तथा जीवन में आने वाली संभावित बाधाओं का प्रभाव कम माना जाता है.
चातुर्मास कब से शुरू
इस बार चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू होंगे और 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर इसका समापन होगा. देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं. इस चार माह की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. इस दौरान विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते.
नवंबर 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
22 नवंबर 2026, सुबह 6:44 बजे से रात 12:08 बजे तकृ
25 नवंबर 2026, सुबह 6:47 बजे तक, रात 11:25 बजे 25 नवंबर 2026
26 नवंबर 2026, सुबह 6:47 बजे से सुबह 6:48 बजे तक
26 नवंबर 2026, सुबह 6:48 से शाम 5:47 तक
29 नवंबर 2026, सुबह 6:55 से 10:59 तक
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.