
Hindi Panchang, 15 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार है. आज हरियाली तीज मनाई जा रही है. स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुयोग्य जीवनसाथी पाने की कामना से हरियाली तीज व्रत करती हैं, इसमें शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, मान्यता है ये पर्व स्त्रियों के अखंड सौभाग्य से जुड़ा है.
आज का व्रत – हरियाली तीज पर स्त्रियां हरी चूड़ियां, साड़ी पहनती है और मेहंदी लगाकर व्रत पूजन करती है. पूजा के बाद विवाहिता सास को बायना देती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं.
–
14 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 14 August 2026)
- तिथि – तृतीया (14 अगस्त 2026, शाम 6:47 से 15 अगस्त 2026, शाम 5:28 बजे तक)
- वार – शनिवार
- नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
- योग – शिव
- सूर्योदय – सुबह 5:50 बजे
- सूर्यास्त – शाम 7:01 बजे
- चंद्रोदय – सुबह 8:23 बजे
- चंद्रास्त – रात 8:32 बजे
- चंद्र राशि – सिंह (सुबह 9:34 बजे तक), इसके बाद कन्या
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ चौघड़िया – सुबह 7:29 से 9:08 बजे
- दोपहर का चर चौघड़िया – दोपहर 12:28 से 2:08 बजे
- दोपहर का लाभ चौघड़िया – दोपहर 2:08 से 3:48 बजे
- शाम का अमृत चौघड़िया – शाम 3:48 से 5:28 बजे
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल – सुबह 9:08 से 10:47 बजे
- यमगण्ड काल – दोपहर 2:04 से 3:43 बजे
- गुलिक काल – सुबह 5:50 से 7:29 बजे
- अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
ग्रहों की स्थिति – 15 अगस्त 2026
- सूर्य – कर्क राशि
- चंद्रमा – सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश
- मंगल – मिथुन राशि
- बुध – कर्क राशि
- गुरु – कर्क राशि
- शुक्र – कन्या राशि
- शनि – मीन राशि (वक्री)
- राहु – कुंभ राशि
- केतु – सिंह राशि
15 अगस्त का राशिफल
- मेष – अनुभव का लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. पुरानी सेहत संबंधी परेशानी पर ध्यान दें.
- वृषभ – व्यापार में तेजी आएगी और वाहन खरीदने की योजना बन सकती है. जीवनसाथी से विवाद से बचें.
- मिथुन – सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और धन-धान्य बढ़ेगा. जल्दबाजी में जोखिम लेने से बचें.
- कर्क – सरकारी योजना से लाभ मिलेगा, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार में दूरियां कम होंगी.
- सिंह – कार्यस्थल पर सहयोगियों का भरोसा मिलेगा. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
- कन्या – कला-कौशल में निखार आएगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवार में पुराना मनमुटाव दूर होगा.
- तुला – महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभ देगी. वाणी पर संयम रखें और परिवार की सेहत का ध्यान दें.
- वृश्चिक – व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी.
- धनु – मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे. परिवार में मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी.
- मकर – रचनात्मक कार्यों से पहचान मिलेगी और रुका काम पूरा होगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी.
- कुंभ – जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें और अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार में गलतफहमियों से दूर रहें.
- मीन – आय में बढ़ोतरी और व्यापार में बड़ी डील के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है.
हरा, केसरिया रंग
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
