खबर

Video: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स का हुआ अपमान या हो गई गलती? बारिश से बचने के लिए मांगते रहे छाता | Video of britain king charles is he insulted or was it mistake he kept asking for an umbrella to shield from rain



ब्रिटेन के किंग चार्ल्स एंटीगुआ और बारबुडा के दौरे पर हैं. कभी ये द्वीप ब्रिटेन के गुलाम थे, मगर अब आजाद हैं. हालांकि, अब भी इनके राष्ट्राध्यक्ष किंग चार्ल्स ही हैं. तो हुआ ये कि किंग चार्ल्स सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे तो वहां बारिश हो गई. उनके आसपास काफी सुरक्षाकर्मी थे. मगर किसी के पास छाता नहीं थे. बारिश में भीगते हुए किंग चार्ल्स छाता मांगने लगे, मगर काफी देर तक उन्होंने छाता नहीं मिला. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये गलती से हुआ या जानबूझकर किंग चार्ल्स का अपमान किया गया?

क्यों उठे ये सवाल

ये सवाल इसलिए क्योंकि एंटीगुआ में गुलामी के लिए मुआवजे की मांग और इस द्वीप राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष के पद से किंग चार्ल्स को हटाने की मांग को लेकर विवाद काफी दिनों से गहरा रहा है. किंग चार्ल्स एंटीगुआ और बारबुडा की स्वतंत्रता की 45वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होने गए थे. इससे कुछ दिन पहले ही, इस देश के प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन से गुलामी के लिए मुआवजे की मांग को फिर से दोहराया था और चार्ल्स को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने की अपनी इच्छा भी जताई थी. एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि चार्ल्स को देश के राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटा दिया जाए.

ITV से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं कि मैं एक रिपब्लिकन (गणतंत्र समर्थक) हूं इसलिए अगर आप मुझसे मेरी निजी राय पूछें, तो मैं चाहूंगा कि एंटीगुआ और बारबुडा एक गणतंत्र बन जाए. मैं ब्रिटेन की राजनीति को समझता हूं, जहां उनके लिए किसी भी तरह के हर्जाने पर सहमत होना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर्जाने की जरूरत ही नहीं है.’

फिर किंग चार्ल्स के चेहरे पर लौटी मुस्कान 

शुरुआत में, बारिश शुरू होते ही चार्ल्स थोड़े परेशान दिखे; उन्होंने हवा में हाथ लहराते हुए छाते की मांग की. जैसे-जैसे बारिश तेज होती गई, रानी कैमिला को तुरंत एक पारदर्शी छाता दे दिया गया और उन्हें शाही बैठने की जगह की ओर ले जाया गया, जबकि उनके पति भारी बारिश में भीगते रहे. जब तक चार्ल्स के लिए छाता पहुंचा, तब तक उनका हल्के रंग का समर सूट पूरी तरह भीग चुका था और उनके चेहरे से बारिश का पानी बह रहा था. हालांकि, जब ‘किंग’ ने सर विवियन रिचर्ड्स और वेस्ट इंडीज़ के अन्य महान क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ समय बिताया, तो उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.

यह भी पढ़ें | नीदरलैंड्स ने कोकीन के फरार सरगना को पकड़ने पर 20 करोड़ रुपये का इनाम रखा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button