खबर

धरती की पुत्री, धर्म की प्रतीक, रामायण के प्रोमो में दिखा साई पल्लवी का दिव्या माता सीता अवतार | Daughter of the Earth embodiment of righteousness Sai Pallavi divine incarnation as Mata Sita is revealed in the Ramayana promo



नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है. इसमें साई पल्लवी को माता सीता के रोल में दिखाया गया है. प्रोमो में उनकी सादगी और दिव्यता साफ नजर आ रही है. प्रोमो में साई पल्लवी को सीता के अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है. शादी से पहले, शादी के बाद और वनवास के दिनों की झलक दी गई है. उनके चेहरे पर माता सीता जैसी सरलता और गरिमा साफ झलकती है. नमित मल्होत्रा ने खुद यह प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया. 

कैसा है प्रोमो

मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,  ‘धरती की पुत्री, मिथिला की राजकुमारी, प्यार से बंधी और धर्म से प्रेरित. सीता के रूप में साई पल्लवी. प्रोमो आ गया है. 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रामायण का अनुभव लें.’

फैंस ने प्रोमो पर खूब प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने साई पल्लवी के लुक की तारीफ की. एक ने लिखा कि वह परफेक्ट सीता हैं. दूसरे ने कहा कि उनकी सादगी बहुत अच्छी लग रही है. लोग फिल्म में उनका यह रूप देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रामायण की रिलीज डेट

‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. यश रावण के रूप में नजर आएंगे. साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान का किरदार करेंगे. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होना है. एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

दीवाली से ठीक पहले रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. मेकर्स भी समय-समय पर नए लुक और प्रोमो जारी कर इसके उत्साह को बनाए रखे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें | लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के बेटे मेघनाद का वध, रामायण की रिलीज से पहले जान लें क्या थी लखन की वो शक्ति





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button