खबर

VIDEO: पुलिस थाने में पेट्रोल से नहाया शख्स! हाईवोल्टेज ड्रामा देख पुलिस के छूटे पसीने | tikamgarh viral video mp police station high voltage drama petrol protest viral video mp



एमपी के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुलिस परिसर में पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर हंगामा करने लगा. युवक का आरोप था कि उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और उसकी फरियाद अनसुनी की जा रही है. थाने के अंदर अचानक हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर दिया. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और युवक को किसी तरह काबू में लेकर शांत कराया.

सूर्य प्रकाश गोस्वामी की रिपोर्ट…

थाने में पहुंचकर किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, आशाराम वंशकार नाम का युवक जतारा थाना परिसर पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर विरोध जताने लगा. युवक का कहना था कि चंदेरा थाना क्षेत्र के जेवर गांव में उसके साथ मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही है. इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया.

पुलिस ने समय रहते संभाली स्थिति

युवक की हरकत देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. मामला गंभीर होता देख पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया. उसके साथ आए कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने की कोशिश की. काफी देर तक समझाइश के बाद उसे शांत कराया गया और संभावित हादले को टाल दिया.

पेट्रोल की बोतल साथ लेकर आया था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले से तैयारी करके आया था. वह अपने साथियों के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर थाना पहुंचा था. अचानक पेट्रोल डालकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने से वहां मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम किस परिस्थिति में और किसके कहने पर उठाया.

गांव में पहले से चल रहा था विवाद

जेवर गांव के लोगों का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इस मामले में जेवर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस भी दर्ज हैं. ग्रामीणों का दावा है कि विवाद के चलते ही युवक ने यह कदम उठाया, हालांकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.

पुलिस बोली- दबाव बनाने की कोशिश

जतारा पुलिस का कहना है कि युवक जानबूझकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, थाने में इस तरह का ड्रामा करना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर मामला है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना की जांच की जा रही है और युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button