खबर

UP चुनावः सपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर भी ऐलान; बढ़ाया दबाव | UP Assembly Election 2027 SP First Candidates List Congress Seat List


लखनऊ:

SP Candidates List For UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया है. इस सूची में 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. सपा ने सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर सदर सीट से कैंडिडेट भी घोषित किए हैं. इसके अलावा शामली, अमरोहा और ललितपुर से भी कैंडिडेट तय कर दिए हैं. सहारनपुर की दोनों ही सीटों को कांग्रेस ने मांगा था. ऐसे में सपा ने बातचीत फाइनल हुए बिना ही प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है. यही नहीं इस बीच अखिलेश यादव ने एक लंबा-चौड़ा खुला खत भी एक्स पर लिखा है, जिसमें कांग्रेस को सलाह दी है कि मनचाही सीटें न मिलने पर निराश न हों.

सपा की पहली लिस्ट में किस सीट से कौन उम्मीदवार?

सपा ने बेहट से उमर अली खान को उतारा है. इसके अलावा आशु मलिक को सहारनपुर विधानसभा से टिकट मिला है. ये दोनों विधानसभाएं इमरान मसूद की लोकसभा सीट में आती हैं. वहीं शामली से सपा ने नाहिद हसन को उतारा है. अमरोहा असेंबली से महबूब अली को मौका मिला है. वहीं ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को सपा ने उम्मीदवार घोषित किया है. यूपी चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन है. लेकिन सीट बंटवारे पर अभी दोनों दलों के बीच बातचीत का दौर चल ही रहा है. 

सपा की पहली लिस्ट में 4 सीटिंग विधायक

सपा की पहली लिस्ट में 4 सीटों पर मौजूदा विधायकों को दोबारा उतारा गया है. बेहट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली से नाहिद हसन और अमरोहा से महबूब अली को फिर मौका दिया गया है. ये सभी अभी मौजूदा विधायक हैं. जबकि ललितपुर से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है. ललितपुर से पिछली बार रमेश कुशवाहा सपा से चुनाव लड़े थे. यहां भारतीय जनता पार्टी सीट जीती थी. भाजपा से रामरतन कुशवाहा चुनाव जीते थे. इस बार समाजवादी पार्टी ने यहां लोधी और महिला समीकरण पर दांव लगाया है

Latest and Breaking News on NDTV 

सपा की लिस्ट से कांग्रेस पर दवाब

सपा की इस सूची को कांग्रेस पर दबाव की रणनीति माना जा रहा है. कांग्रेस ने 100 से ऊपर सीटें मांगने की बात कही है तो वहीं सपा लगातार जिताऊ फैक्टर की बात कर रही है. खुद अखिलेश यादव लगातार कहते रहे हैं कि सीटों की संख्या से ज्यादा जीत मायने रखती है और हमें उसी पर फोकस करना है.

प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बीच ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को खुला पत्र लिखकर सौहार्द और सूझबूझ के साथ ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करने की अपील की है. अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सपा की ओर से उसके लिए प्रस्तावित 26 सीटों के अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटों की सूची भी भेजने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों दल बैठकर तय कर सकते हैं कि किस सीट पर किस दल का कौन सा उम्मीदवार जीतने की स्थिति में है.

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लिखे खुले पत्र में लिखा कि हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे. इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी ऐसा हो। देश का भविष्य संवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए.

यह भी पढ़ें – मनचाही सीट न मिले तो निराश न हों… सीट बंटवारे पर कांग्रेस को अखिलेश यादव का खुला खत 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button