खबर

Panchayat Season 5: प्रधान जी बनना नहीं था आसान, आज तक अपना 100 परसेंट नहीं दे पाए पंचायत सीजन 5 के प्रधानजी रघुबीर यादव | raghubir yadav revealed never give 100 percent as pradhan ji raghubir yadav interview Video panchayat season 5



नई दिल्ली:

Panchayat Season 5: टीवीएफ की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान जी का रोल प्ले करने वाले हर किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.  लेकिन सीरीज का एक खास किरदार जिसने प्रधान को एक अलग ही पहचान दिलाई. हम बात कर रहे हैं पंचायच के प्रधान जी रघुबीर यादव कि, जिन्हें दर्शकों को बेहद प्यार मिला है. गांव की पॉलिटिक्स, पति-पत्नी की नोकझोंक और फुलेरा की छोटी-छोटी कहानियों के बीच उनका किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया. लेकिन पर्दे पर इस किरदार को निभाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. रघुबीर यादव ने बताया कि प्रधान जी के इस किरदार को अपने अंदर उतारने में शुरुआत के तीन-चार दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

किरदार को समझने में लगे तीन-चार दिन

रघुबीर यादव ने बताया कि किसी भी किरदार को निभाने से पहले वो उसकी स्क्रिप्ट को बार-बार पढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि, “भाई साहब तीन-चार दिन तो आफत आ गई थी बिल्कुल. क्या है पढ़ने वढ़ने में तो आया है लेकिन वो जहन में अंदर रहता है. जब तक उसका साउंड नहीं प्रोड्यूस किया जाता निकाला जाता है. मेरी आदत है मै उसको पढ़ता रहता हूं. फिर बाद में वो सुनाई देने लगता है कैरेक्टर, दिखाई देने लग जाता है. फिर उसमें धीरे-धीरे अमल कर के उस कैरेक्टर की हरकतों पर वो आता है तो 3-4 दिन तो शुरु में लग ही जाते हैं. ” इस किरदार को भी समझने और उसमें पूरी तरह से ढ़लने में उनको इतना समय लगा था. 

100 परसेंट देने के बाद भी रह जाती है कमी

रघुबीर यादव ने बताया कि एक बार किरदार पर पकड़ आ जाने के बाद काम थोड़ा आसान जरूर हो जाता है, लेकिन उन्हें कभी पूरी तरह से संतुष्टि नहीं मिलती. उन्होंने कहा, “फिर एक बार जो पकड़ में आया तो फिर थोड़ा सा आसान हो जाता है, लेकिन तसल्ली नहीं होती. 100 परसेंट तो आज तक नहीं दे पाए हम. हमेशा कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है.” यही वजह है कि पर्दे पर दिखने वाला उनका किरदार बिल्कुल असल जैसा नजर आता है. जैसे प्रधान जी का रोल रघुबीर यादव के लिए ही बना था. 

‘पंचायत’ की कहानी 

‘पंचायत’ की कहानी जितेंद्र कुमार के आस-पास घूमती है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी मिलने पर उत्तर प्रदेश के फुलेरा में पंचायत सचिव बनकर पहुंचता है. जहां पर उनकी मुलाकात प्रधान जी (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता) और विकास (चंदन रॉय) से होती है. गांव की राजनीति, चुनाव और हर रोज की छोटी-बड़ी परेशानियां इस कहानी को दिलचस्प बनाती हैं. दर्शकों के बीच इस सीरीज का क्रेज बना हुआ है. अब 3 दिसंबर को इसका पांचवा सीजन रिलीज होने वाला है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button