

Panchayat Season 5 Cast Fees: ‘पंचायत’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. फुलेरा की राजनीति बदल चुकी है और इस बार कहानी में बनराकस और क्रांति देवी नए प्रधान और प्रधान पति बनकर नजर आएंगे. इस बीच पंचायत सीजन 5 के कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. अब आप सोच रहे होंगे फुलेरा की ये टीम इतनी फेमस हो चुकी है तो ये घर भी मोटी फीस लेकर जाती होगी. आइए हम आपको एक-एक एक्टर की फीस बताते हैं और सबकी फीस आपको हैरान कर देगी.
सबसे महंगे सचिवजी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी को पंचायत सीजन 5 के पूरे सीजन के लिए 1.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. वह शो के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं और अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में उनकी सादगी और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आती है. वहीं, मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता की फीस 45 लाख रुपये बताई गई है. बृज भूषण दुबे यानी प्रधान जी के किरदार में नजर आने वाले रघुबीर यादव को कथित तौर पर 30 लाख रुपये मिलेंगे.
बनराकस और क्रांति देवी की फीस कितनी?
पंचायत सीजन 4 के अंत में चुनाव जीतने वाले बनराकस और क्रांति देवी अब फुलेरा की सत्ता संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए फीस के दावे के मुताबिक, दुर्गेश कुमार यानी बनराकस को पूरे सीजन के लिए 3.5 लाख रुपये (प्रति एपिसोड) और सुनीता राजवर यानी क्रांति देवी को 3 लाख रुपये (प्रति एपिसोड) मिलेंगे. वहीं, प्रहलाद चाचा के किरदार में नजर आने वाले फैसल मलिक को 20 लाख रुपये और विकास का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय को 15 लाख रुपये मिलने का दावा किया गया है.
पिछले सीजन के मुकाबले फीस में बढ़ोतरी का दावा
सोशल मीडिया पोस्ट में पंचायत के पिछले सीजन की फीस का भी जिक्र किया गया है. इसके मुताबिक, जितेंद्र कुमार को पिछले सीजन के लिए 5.60 लाख रुपये, नीना गुप्ता को 4 लाख रुपये और रघुबीर यादव को 3.20 लाख रुपये मिलने का दावा था. नए सीजन के लिए कलाकारों की फीस में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है. हालांकि, कलाकारों की फीस से जुड़े इन आंकड़ों की मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पंचायत 5 में मेन कैरेक्टर बने क्रांति देवी और बनराकस
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पंचायत सीजन 5 में बनराकस और क्रांति देवी की खूब चर्चा हो रही है क्योंकि पंचायत सीजन 4 में यह दोनों पंचायत चुनाव जीत चुके हैं और नए प्रधान और प्रधान पति बन गए हैं. हालांकि देखना होगा कि नए प्रधान और प्रधान पति के आने से सचिव जी, विकास और प्रहलाद चाचा पर क्या गाज गिरेगी. तो 3 दिसंबर को पंचायत सीजन 5 देखने के लिए तैयार हो जाइए.





