खबर

Gunmaster G9 Advance Booking: आवारापन 2 के बाद फिर चला इमरान हाशमी का जादू, ‘गनमास्टर G9’ ने एडवांस बुकिंग कर डाली इतनी कमाई | Gunmaster G9 Advance Booking Emraan Hashmi magic works once again after Awarapan 2 Gunmaster G9 earned Rs 47 lakh in advance booking



बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है. खास बात यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है. इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में अवनीत कौर और जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े मेकर्स के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं.

एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?

फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, ‘गनमास्टर G9’ ने रिलीज से पहले ही अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 60.50 लाख रुपये की कमाई हुई है. इस दौरान कुल 34,419 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई है.

फिल्म के तीन दिनों के एडवांस बुकिंग आंकड़ों में पहले दिन के लिए 21,420 टिकट बिके और करीब 46.99 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया. दूसरे दिन 20,683 टिकटों से 47.02 लाख रुपये की कमाई हुई. वहीं तीसरे दिन के लिए 20,539 टिकटों की बिक्री के साथ 46.66 लाख रुपये का आंकड़ा सामने आया.

दिल्ली और महाराष्ट्र में दिखा अच्छा रुझान

एडवांस बुकिंग के मामले में दिल्ली सबसे आगे रही है. इसके बाद महाराष्ट्र और पंजाब का नंबर आता है. गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिली है.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 42.49 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई. महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 31.68 लाख रुपये रहा, जबकि पंजाब में 16.33 लाख रुपये की टिकट बिक्री हुई. गुजरात में 13.44 लाख और उत्तर प्रदेश में 8.09 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है.

क्या है ‘गनमास्टर G9’ की कहानी?

‘गनमास्टर G9’ एक एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. इस दौरान उसका सामना एक खतरनाक दुश्मन से होता है.

फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. इसमें इमरान हाशमी, अवनीत कौर, जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है.

खास बात यह है कि इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की तिकड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले तीनों ने 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में साथ काम किया था.
 

यह भी पढ़ें | 47 साल पुराना मिथुन का वो सुपरहिट गाना, इमरान हाशमी की फिल्म में फिर बजा डंका, गूंज उठी बप्पी दा की आवाज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button