मनोरंजन

The Odyssey BO Prediction: जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई


क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है. फिल्म का सोमवार से लंदन में ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर शुरू हुआ. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं. फिल्म के इंडिया में भी जबरदस्त कमाई करने की खबरें हैं.

ये भी पढ़ें- बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, ‘तारक मेहता’ की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

‘द ओडिसी’ की ओपनिंग

पिंकविला के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन इंडिया में कम से कम 16 करोड़ मैक्सिमम 20 करोड़ कमाने की खबरें हैं. फिल्म के पिनप्वॉइन्ट 18.50 करोड़ की ओपनिंग करने की खबरें हैं.

‘धमाल 4’ को पछाड़ेगी ‘द ओडिसी’?

इसी के साथ फिल्म जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. हाल ही में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ रिलीज हुई. ‘अल्फा’ ने 9.25 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं अब ‘धमाल 4’ भी इसी महीने रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे. इस फिल्म के 15 करोड़ के आसपास ओपनिंग करने की खबरें हैं.

ये भी पढ़ें- The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले – ‘मास्टरपीस है फिल्म’

 

ये भी पढ़ें- ‘नेहरू के राज में तो…’ दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 250 मिलियन डॉलर है. फिल्म के नॉर्थ अमेरिका में 100 से 120 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की उम्मीदें हैं. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म के 120 से 150 मिलियन डॉलर तक की ओपनिंग कर सकती है. इसी के साथ फिल्म के ओपनिंग वीकेंड पर ही बजट निकालने की उम्मीदें हैं.

फिल्म के फर्स्ट रिव्यूज आने भी शुरू हो गए हैं. लंदन में हुए वर्ल्ड प्रीमियर में जिन भी क्रिटिक्स ने फिल्म देखी उन्होंने इसे इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक बताया. बता दें कि फिल्म का पेरिस में भी वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है. मुंबई में भी 11 जुलाई को प्रीमियर होगा. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, बेनी सैफ्डी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रैज है. अब देखना होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button