खबर

सिर्फ 6.5 करोड़ में बनी फिल्म ने कर दिखाया कमाल, भारत में 100 करोड़ कमाकर बनी 2026 की नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म | budget of more than 6 crore film obsession grossing 100 crore in India, it has become the number 1 Hollywood film of 2026



बॉक्स ऑफिस पर अक्सर वही फिल्में छा जाती हैं, जिनका बजट सैकड़ों करोड़ रुपये होता है. लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग निकली. बेहद कम लागत में बनी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने भारत में ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी पीछे छूट गए हैं. सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसने 2026 में रिलीज हुई कई पॉपुलर हॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अगर आप अभी तक समझ नहीं पाए हैं फिल्म का नाम तो हम आपको बता दे किए कोई और नहीं बल्कि ‘ऑब्सेशन’ है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब पर फ्री में जमकर देखी जा रही है अक्षय कुमार-प्रभास-मोहनलाल की ये फिल्म, मेकर्स ने बनाने में खर्च किए थे 200 करोड़

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ऑब्सेशन‘ ने भारत में करीब 83.96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. इसी के साथ ये 2026 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. इतनी छोटी लागत वाली फिल्म के लिए ये उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है.

सिर्फ 6.5 करोड़ में बनी थी फिल्म

करीब 6.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ डॉलर से ज्यादा पहुंच चुका है. कम बजट और इतनी बड़ी कमाई की वजह से इसे अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में भी गिना जा रहा है.

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

भारत में कमाई के मामले में ‘ऑब्सेशन’ ने ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘माइकल’ जैसी पॉपुलर हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं टॉप 5 की लिस्ट में ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘ली क्रोनिन्स द ममी’ भी शामिल हैं. हालांकि कमाई के मामले में ये दोनों फिल्में इससे काफी पीछे रह गई हैं.

रिलीज के कई दिन बाद भी बरकरार है क्रेज
फिल्म रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन ऑडियंस का एक्साइटमेंट कम नहीं हुआ है. देश की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन्स में इसकी एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है. टिकटों की बिक्री भी अच्छी बनी हुई है. इससे साफ है कि लोगों को इसकी कहानी खूब पसंद आ रही है. ‘





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button