मध्य प्रदेश

Shimla News: 50 लाख के गहनों से भरा बैग चुराकर फरार हुईं दो महिलाएं पंजाब से गिरफ्तार, पूरा माल बरामद


हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोअर बाजार क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये मूल्य के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हुईं दो महिलाओं को शिमला पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं. 

चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान चन्द्रवती पत्नी बबलू, निवासी पटियाला, पंजाब उम्र 39 वर्ष व रेखा पत्नी श्याम निवासी राजपुरा, पटियाला, पंजाब, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई.

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति 40 तोले सोना और करीब 250 ग्राम चांदी के गहनों से भरा बैग बैंक में जमा करवाने के लिए लेकर आया था. इसी दौरान दोनों महिलाओं ने मौका पाकर गहनों का बैग चुरा लिया और फरार हो गईं. पुलिस को चकमा देने के लिए इन्होंने गाड़ी से लुहरी मार्ग होते हुए बिलासपुर का मार्ग चुना. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून ने मचाया कहर: 44 सड़कें बंद, 254 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, अलर्ट जारी

सीसीटीवी से पकड़ी गयीं महिलाएं 

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपित महिलाओं का पीछा किया. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और दोनों महिलाओं को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है.

चोरी का माल भी बरामद 

एएसपी शिमला मेहर पंवर ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद कर ली है. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. चोरी 25 जून को लोअर बाजार शिमला से हुई थी और सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून पहुंचा: 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में बढ़ा खतरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button