मध्य प्रदेश

Sehore News: ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि पर विवाद, महिला के पूर्व पति को देवर ने उतारा मौत के घाट


मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पचामा में गुरुवार (18 जून) को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बैंक में लाड़ली बहना योजना की राशि निकालने पहुंची एक महिला के पूर्व पति और वर्तमान ससुराल पक्ष (देवर) के बीच हुए खूनी संघर्ष में पूर्व पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बैंक के बाहर हुआ खूनी खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम थूना कला की रहने वाली एक महिला ने कुछ समय पूर्व बारवाखेड़ी निवासी प्रताप मालवीय से दूसरा विवाह किया था. गुरुवार को महिला अपने वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के साथ पचामा स्थित बैंक में ‘लाड़ली बहना योजना’ की किश्त की राशि निकालने आई थी. इसी दौरान वहां महिला का पूर्व पति बबलू भी पहुंच गया. इसके बाद बैंक के बाहर अचानक दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया.

इंदौर: NEET Re-exam से 2 दिन पहले एक और छात्रा ने किया सुसाइड, पहले भी की थी जान देने की कोशिश

मामूली विवाद के बाद पूर्व पति पेट में घोंपा चाकू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व पति बबलू और महिला के वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हिंसक झड़प होने लगी. इसी बीच, आरोपी धर्मेंद्र ने तैश में आकर अपने पास रखे चाकू से बबलू के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू लगने से बबलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गंभीर रूप से घायल बबलू को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश व मामले के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पचामा क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल है.

MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button