

Scorpio Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Scorpio Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: जाने-अनजाने में कुछ लोगों को अपने व्यवहार से दु:खी कर सकते हैं. इस बात के लिए सामने वाले से माफ़ी मांग सकते है. परिवार के साथ किसी पुराने मामले पर पुनः चर्चा हो सकती है. अपनी इच्छा सामने वालों पर न थोपें. दूसरे की बात सुनने का प्रयास करें. कोई भी रिश्ता एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं चलता है, इस बात का ध्यान रखें. दूसरों के मान सम्मान को बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional
अपने नीचे कार्यरत कर्मचारी के साथ भेदभाव ना करें.इससे लोगों के मन में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती हैं. यदि कहीं जाना संभव नहीं है, तो सामने वाले से फोन पर आवश्यक बातें की जा सकती है. किसी उच्च अधिकारी की मनमानी और ईगो के कारण विभाग परिवर्तन की स्थिति बन सकती है .इस समय अपने गुस्से को नियंत्रित रखें. सामने वाले व्यक्ति को संयमित भाषा में अपनी समस्या समझने का प्रयास करें. नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
तनाव बढ़ने की स्थिति में अत्यधिक चाय कॉफी का सेवन न करें. तनाव बढ़ने से रक्तचाप बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी एनजीओ की आर्थिक मदद कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
नए रिश्तों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





