
Santan Prapti Ke Upay: हमारे समाज में संतान को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद माना गया है. कहा जाता है कि घर में बच्चे की किलकारी से ही घर में खुशियां और पूरा परिवार का सुख बढ़ जाता है. लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि लाख कोशिशों के बाद भी कुछ लोगों को संतान सुख आसानी से नहीं मिल पाता. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं कभी ग्रहों की स्थिति, कभी स्वास्थ्य से जुड़ी वजहें, तो कभी मानसिक तनाव भी इसका कारण बन जाता है.
ऐसे में ज्योतिष में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना मानी जाती है. ये उपाय न सिर्फ संतान सुख में मदद करते हैं, बल्कि घर में शांति और रिश्तों में भी मधुरता लाते हैं. आइए जानते हैं इस उपायों के बारे में-
मंगलवार का व्रत व हनुमान जी की पूजा
संतान सुख के लिए मंगलवार का व्रत बहुत शुभ माना गया है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हनुमान जी के सामने दीपक जलाएँ. फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा माना जाता है कि लगातार 21 मंगलवार तक यह व्रत करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मनोकामनाएँ पूरी होने में मदद मिलती है.
संतान गोपाल मंत्र का जाप
भगवान कृष्ण के बाल रूप ‘संतान गोपाल’ का मंत्र बहुत शक्तिशाली माना जाता है. इस मंत्र का श्रद्धा के साथ जाप करने से संतान सुख की इच्छा पूरी होने की मान्यता है. इसे नियमित रूप से शांत मन से करना चाहिए और भगवान कृष्ण से सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिए.
अभिलाषा स्तोत्र का पाठ
अगर घर में लगातार संतान सुख में रुकावट आ रही हो तो अभिलाषा स्तोत्र का पाठ बहुत लाभकारी माना गया है. इसे रोज़ाना या कम से कम कुछ महीनों तक नियमित रूप से पढ़ने की सलाह दी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि यह स्तोत्र मन की इच्छाओं को पूरा करने में सहायक होता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है.
गुरुवार का व्रत रखें
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है. इस दिन व्रत रखने और पीले वस्त्र पहनने का विशेष महत्व बताया गया है. दंपत्ति मिलकर यह व्रत करें तो इसका असर और अच्छा माना जाता है. इस दिन पीली चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है.
घर में साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण रखें
ज्योतिष में माना जाता है कि जहां घर में शांति और साफ-सफाई रहती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसलिए घर को हमेशा साफ रखें, पूजा-पाठ नियमित करें और नकारात्मक सोच से दूर रहें.
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा
संतान सुख के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना बहुत शुभ माना गया है.
Father’s Day 2026: पिता की सेहत और लंबी उम्र के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में करें ये बदलाव; जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


