खबर

रामायण के प्रमोशन में रणबीर कपूर की फिसली जुबान! दशहरे पर कह दी ‘अच्छाई के अंत’ की बात | Ranbir Kapoor has a slip of the tongue while promoting Ramayana On Dussehra he speaks of the end of goodness


रामायण के प्रमोशन में रणबीर कपूर की फिसली जुबान! दशहरे पर कह दी ‘अच्छाई के अंत’ की बात

रामायण के प्रमोशन में रणबीर कपूर की फिसली जुबान!

NDTV

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फैंस तक इस फिल्म को पहुंचाने के लिए वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं. लेकिन रामायण के प्रमोशन के दौर रणबीर कपूर से वह गलती हुई है. जिसे जान आप भी माथा पकड़ सकते हैं. उन्होंने दशहरा का जिक्र करते हुए सचाई और अच्छाई के अंत की बात कर दी है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. यह बात करते हुए रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

क्या गलती कर बैठे रणबीर कपूर

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में उन्होंने एक भावपूर्ण बात कही, जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इवेंट के दौरान मंच पर खड़े होकर रणबीर ने कहा, ‘बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सचाई और अच्छाई का ही होगा. जय श्री राम.’ यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे. लेकिन अब रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. 

रामायण के बारे में

बात करें फिल्म रामायण की तो इसमें रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म में यश रावण के रोल में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल करेंगी. फिल्म दो भागों में बन रही है. पहला भाग दिवाली 2026 पर 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगा.फिल्म की तैयारी काफी बड़े पैमाने पर हुई है. इसमें आईमैक्स में रिलीज का प्लान है. प्रमोशन के दौरान रणबीर अलग-अलग शहरों में जाकर दर्शकों से मिल रहे हैं. बेंगलुरु और अन्य जगहों पर भी उन्होंने स्थानीय भाषा में बात कर लोगों का दिल जीता था.

यह भी पढ़ें | Ramayana Tax Free: इस राज्य के लोगों के लिए सस्ती होगी रामायणम् की टिकट, दिवाली से पहले मिला तोहफा




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button