मनोरंजन

Sanjay Dutt Birthday: लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

Sanjay Dutt Birthday: बात जब भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और बेहतरीन एक्टर्स की होती है तो संजय दत्त का नाम जरूर लिया जाता है. अपनी फिल्मों और अदाकारी के अलावा संजय ने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी. कभी आतंकी गतिविधियों में नाम आने के चलते चर्चा में रहे संजय के कई महिलाओं से संबंध रहे थे. वहीं उन्होंने शादी भी तीन-तीन की है. आइए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

मां नरगिस नहीं देख पाई पहली फिल्म

संजय दत्त का जन्म दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के घर 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था. वो आज 67 साल के हो चुके हैं. ‘संजू बाबा’ के नाम से मशहूर संजय ने अपना करियर बतौर लीड एक्टर साल 1981 की फिल्म ‘रॉकी’ से शुरू किया था. ये फिल्म 6 मई 1981 को रिलीज हुई थी. हालांकि संजय की मां नरगस उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई थी. इसकी रिलीज के ठीक 3 दिन पहले नरगिस का 3 मई 1981 को निधन हो गया था.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

ये भी पढ़ें: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी

1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस में जेल में काटी थी सजा 

साल 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त को जेल में सजा काटनी पड़ी थी. उन पर उस दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप लगे थे. इस केस में उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. इस केस में वो अलग-अलग वक्त पर जेल में रहे और आखिरकार साल 2016 में वो सजा पूरी करके रिहा हो गए थे.  

लता मंगेशकर के सामने हो गए थे शर्मिंदा

बात है साल 1971 की. उस वक्त भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बाद भारत के एक कलाकार ग्रुप को बांग्लादेश में सैनिकों और लोगों के लिए एक शो करना था. उसका हिस्सा सुनील दत्त और लता मंगेशकर भी थे. जब संजय को ये बात पता चली तो उन्होंने पिता के साथ जाने की जिद की. जब पिता मान गए तो संजय ने कहा कि वो बोंगो भी बजाएंगे.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

बांग्लादेश में जब लता मंगेशकर स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी उस वक्त संजय बोंगो बजाने लगे. हालांकि 12 साल के संजय दत्त के बोंगो की लय बिल्कुल सही नहीं थी. लता जी ने तो संजू से कुछ नहीं कहा था. लेकिन, संजय उस वक्त काफी शर्मिंदा हो गए थे.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार

इस बात से हर कोई  वाकिफ है कि कम उम्र में ही संजय नशे के आदी हो चुके थे. वो भारी मात्रा में ड्रग्स लेने लगे थे. इसका असर उनके शरीर और करियर दोनों पर पड़ा. वो जब दिलीप कुमार के साथ ‘विधाता’ (1982) की शूटिंग कर रहे थे तब एक दिन सेट पर दिलीप ने एक्टर को फटकार लगा दी थी. लेकिन, बाद में उन्होंने संजय को प्यार से भी समझाया था.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर कहते थे लोग, रंग का उड़ाते थे मजाक, जानें कैसे सुपरस्टार बने धनुष?

एक-दो नहीं, तीन-तीन शादियां की

संजय दत्त ने एक दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां की है. संजय दत्त की पहली शादी साल 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से हुई थी. बाद में दोनों ने एक बेटी त्रिशाला दत्त का वेलकम किया था जो अमेरिका में रहती हैं. ऋचा का कैंसर के चलते साल 1996 में निधन हो गया था.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

संजयू बाबा ने फिर दूसरी शादी साल 1998 में रिया पिल्लई से की थी. हालांकि करीब एक दशक बाद ये रिश्ता भी टूट गया था. संजय और रिया ने अपने दस साल के रिश्ते को साल 2008 में तलाक के साथ खत्म कर लिया था.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

संजय दत्त ने साल 2008 में ही मान्यता दत्त से तीसरी शादी कर ली थी जो धर्म से मुस्लिम है. उनका असली नाम दिलनवाज शेख है. संजय और मान्यता अब दो जुड़वां बच्चों बेटे शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त के पैरेंट्स हैं

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

संजय की बायोपिक ने कमाए थे 588 करोड़ रुपये

संजय दत्त के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है. साल 2018 में उनकी बायोपिक ‘संजू’ रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर निकली थी. 8 साल पुरानी इस फिल्म में उनका किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट 100 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 588 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में दावा किया गया था कि संजय की 308 गर्लफ्रेड रही हैं.

लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button