खबर

‘फ्रांस में अशांति के लिए इस्लाम जिम्मेदार’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा | Donald Trump blames France unrest on Islam


मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में छात्रों के बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन और इस्लाम को जिम्मेदार ठहराया. ट्रंप ने कहा कि इस्लमा का मकसद ही है देशों पर कब्जा करना. हालांकि, ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर ये बातें लिखीं. हालांकि, उन्होंने अपने दावे के पीछे कोई सुबूत नहीं दिया. 

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, “फ्रांस में जो हो रहा है, वह बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन के बेकाबू होने जैसा है. यह स्कूलों के बारे में नहीं है, बल्कि यह इस्लाम के उस मकसद के बारे में है, जिसके तहत वह कभी महान रहे एक देश पर कब्जा करना चाहता है!”

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेब्रास्का में अपने समर्थकों की भीड़ से कहा कि ईरान लॉस एंजिल्स या सैन डिएगो जैसे अमेरिका के किसी बड़े शहर को “खत्म” कर सकता है.एक राजनीतिक रैली में बोलते हुए, ट्रंप ने युद्ध के समय अमेरिका को आर्थिक रूप से जो त्याग करने पड़े, उन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वह “एक बड़ी जीत देखना चाहते हैं, क्योंकि इससे हमारे किए गए सभी कामों की पुष्टि होती है.”

चुनाव में ट्रंप के तेवर कड़े

ट्रंप ने नेब्रास्का के ग्रैंड आइलैंड में भीड़ से कहा, “और फिर से याद रखें, युद्ध के कारण जो हुआ वह बनावटी है, कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, लेकिन यह एक छोटी सी कीमत है.” ऐसा लगता है कि वह युद्ध के कारण ऊर्जा बाज़ार में आई रुकावटों की वजह से ईंधन, खाद और अन्य उत्पादों की बढ़ती कीमतों का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा, “दुनिया को सुरक्षित रखने और अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए यह एक छोटी सी कीमत है. वे किसी शहर को खत्म कर सकते हैं. उन्हें लॉस एंजिल्स या सैन डिएगो को खत्म करने दें. यह बहुत छोटी कीमत है, और यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा.” ट्रंप ने आगे कहा, “यह असल में लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा, और किसी न किसी तरह खत्म होगा ही।”

यह भी पढ़ें-

फ्रांस ने परमाणु पनडुब्बी से नई न्यूक्लियर मिसाइल का किया परीक्षण, मैक्रों बोले-डर जरूरी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button