

रामायण पार्ट 1 की बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई जारी है. वहीं इस बीच रिलीज के बाद रणबीर कपू, यश और साई पल्लवी की फिल्म ने जहां आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ा तो वहीं ऑस्कर में फिल्म को वीएफएक्स के मामले में एंट्री मिल गई है. इसी बीच रामायण के स्टार रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ दिल्ली के बंगला साहिब पहुंचे और माथा टेका. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
दिल्ली पहुंचे रणबीर कपूर
रामायण की सफलता के बीच रणबीर कपूर, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेकते नजर आए. उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वायरल हो रही हैं.
SUPERSTAR #RanbirKapoor – Producer Namit Malhotra and Director Nitesh Tiwari visited the Holy Bangla Saheb Gurudwara in Delhi. To seek blessings after Historical success of Ramayana Part 1, Movie is All Time Grosser. https://t.co/126fRAE3Nb
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) November 25, 2026
रामायण ने रचा इतिहास
रामायण के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ने केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर और जवान जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रामायण ने 1709.65 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि दंगल (2,070.30 करोड़), धुरंधर 2: द रिवेंज (1,813.39 करोड़), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (1,788.06 करोड़) और पुष्पा 2: द रूल (1,742.10 करोड़) को पछाड़ने से अभी रामायण दूर है.
ऑस्कर में मिली एंट्री
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायण’ के निर्माताओं ने फिल्म को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars) के लिए विचारार्थ (For Your Consideration) जमा किया है. हालांकि फिल्म को ऑस्कर के लिए आधिकारिक नामांकन (Nomination) नहीं मिली है. लेकिन वीएफएक्स के मामले में कहा जा रहा है कि फिल्म बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स की लिस्ट में शुरुआती दावेदार के तौर पर शामिल हो गई है. लेकिन अंतिम नॉमिनेशन की घोषणा बाद में सब तय हो गया है.
ये भी पढ़ें- स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना, गरीब निरहुआ से आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार, 2024 में हुआ था पॉपुलर
ये भी पढ़ें- SonyLIV ही नहीं इस OTT पर भी देख सकेंगे हनुमान अंश, जानें 5 भाषाओं में कहां देख सकेंगे नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म





