खबर

स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना, गरीब निरहुआ से आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार,  2024 में हुआ था पॉपुलर |  Snigdha Sarkar Bhojpuri song Tu Aila Hamra Jingi Se starring Nirahua Amrapali Dubey from 2024 bhojpuri film



मरून कलर सड़िया और निरहुआ भोजपुरी 2 जैसे भोजपुरी गानों में नजर आने वाली निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखने को मिली. इसे यू्ट्यूब पर खूब प्यार मिला. लेकिन 2024 में एक और गाना खूब चर्चा में रहा था, जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे नजर आए ते. गाने में निरहुआ ने अपना प्यार बयां किया था. जबकि स्निग्धा सरकार ने अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत लिया था. इस गानों को यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं. 

निरहुआ-आम्रपाली का 2024 का पॉपुलर भोजपुरी गाना

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के जिस पॉपुलर गाने की हम बात कर रहे हैं वह भोजपुरी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में है. यह भोजपुरी फिल्म माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी का गाना है, जो 2024 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ रहते हैं और साधारण जीवन जीते हैं. उन्हें देखकर आम्रपाली के दिल में प्यार उमड़ पड़ता है. आम्रपाली दुबे को यह नहीं पता है कि निरहुआ के असली हालात क्या हैं. इस भोजपुरी गाने में निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार नजर आ रहा है. 

ये भी पढे़ं- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

तू अइला हमरा जिनगी में भोजपुरी गाने के बोल

इस भोजपुरी गाने के बोल भी काफी मजेदार हैं, ‘तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया, तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया, मनवा में लड्डू फूटत बा, जब से भईल बा प्यार पिया, तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया…’  

माई फिल्म की कहानी

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के भोजपुरी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में को सिंगर स्निग्धा सरकार ने गाया है. इसके संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, इस गीत को गीतकार प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं. फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं. भोजपुरी फिल्म ‘माईः प्राइड ऑफ भोजपुरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक बेटे के मां के प्रति समर्पण को बड़े ही मार्मिक और हृदयस्पर्शी रूप में दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक बेटा अपनी मां की खातिर ऐशो आराम की जिंदगी छोड़कर भिक्षुक का जीवन जीने लगता है. यह बहुत ही मर्मस्पर्शी फिल्म है, जो हर किसी को अपने आप से कनेक्ट करती है. 

ये भी पढे़ं- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button