खबर

‘नक्सलवाद खत्म लेकिन विकास को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे दिमागी नक्सल’, सविंधान दिवस पर PM मोदी को संदेश | pm-narendra-modi-samvidhan-diwas-article-naxalism-dimaghi-naxal-targets-opposition


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के मौके पर याद दिलाया कि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने इस दस्तावेज को अपनाया था. संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद के खात्मे से लेकर नारी शक्ति, अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग और विकसित भारत 2047 तक कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. बुधवार को लिखे एक आर्टिकल में पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सभी सदस्यों की महानता इस बात में थी कि उन्होंने एक आधुनिक संविधान तैयार करने के लिए देश की समृद्ध परंपराओं और सभ्यगत ज्ञान का भरपूर उपयोग किया.

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल नक्सलवाद का खात्मा इसलिए सुखद है क्योंकि अब गरीब से गरीब शख्स भी बिना डर के अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकेगा. इसके साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर ‘महिला आरक्षण कानून के सामने अड़चन पैदा करने’ और अनुच्छेद 356 का करीब 100 बार दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. 

भारत के कई हिस्सों में, खासकर आदिवासी इलाकों में नक्सलियों ने बंदूक के जोर का इस्तेमाल करके सबसे गरीब लोगों को वे अधिकार देने से रोका, जो हमारे संविधान ने उन्हें दिए हैं. इस साल नक्सलवाद का सफलतापूर्वक खात्मा होना विशेष रूप से सुखद है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि सबसे गरीब लोग भी अब बिना किसी डर के अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं. अब हमारे सामने सिर्फ ‘दिमागी नक्सली’ बचे हैं, जो आज की वास्तविकताओं से पूरी तरह कटे हुए हैं, लेकिन हमारे विकास के सफर को पटरी से उतारने की कोशिशों में लगातार लगे हुए हैं.

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

वर्ल्ड बैंक की एक हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आ गए हैं. पीढ़ियों से चले आ रहे अभावों से मुक्त होकर, करोड़ों माता-पिता अब अपने बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य का सपना देख सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जब ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ यह सुनिश्चित करती है कि कोई परिवार फूस की छत वाले घर से निकलकर पक्के घर में रहने लगे, तो गरिमा के संवैधानिक वादे को एक वास्तविक अर्थ मिलता है. जब ‘उज्ज्वला योजना’ किसी मां को धुएं से भरी रसोई की कठिनाइयों से मुक्ति दिलाती है, तो हम समानता और कल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाते हैं. और जब ‘आयुष्मान भारत’ किसी गरीब परिवार को कर्ज के डर के बिना अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पाने में सक्षम बनाता है, तो सामाजिक न्याय एक हकीकत बन जाता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब डिजिटल तकनीक और UPI जैसे प्लेटफॉर्म सभी तरह की दूरियों को मिटा देते हैं और उन अवसरों को हर नागरिक की पहुंच में ला देते हैं, जो पहले केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक ही सीमित थे, तो हम समावेशिता के संवैधानिक आदर्श को आगे बढ़ाते हैं.

महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे संविधान की यात्रा उन असाधारण महिलाओं को याद किए बिना अधूरी रहेगी, जिन्होंने इसे आकार देने में मदद की. लेकिन इस साल की शुरुआत में जो हुआ, वह हम सभी के लिए शर्म की बात है. विधायी निकायों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के मकसद से लाए गए एक विधेयक को विपक्ष की एक पार्टी ने पारित नहीं होने दिया, जो संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को एक बार फिर दर्शाता है. मैं भारत की ‘नारी शक्ति’ को यकीन दिलाता हूं कि कोई भी ताकत हमें उन्हें इंसाफ दिलाने से नहीं रोक सकती.”

उन्होंने आगे कहा कि चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग एक और चिंताजनक अध्याय है. एक पार्टी के नाम अनुच्छेद 356 को करीब सौ बार लागू करने का संदिग्ध रिकॉर्ड है और एक पूर्व प्रधानमंत्री ने तो इस मामले में अर्धशतक भी पूरा कर लिया है.

यह भी पढ़ें | संविधान का संदेश Gen Z तक पहुंचाएगी BJP, 26 से 30 तक देशभर के स्कूल-कॉलेजों में होंगे विशेष कार्यक्रम

यह भी पढ़ें | कांग्रेस ने टाला दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का कार्यक्रम, हर बूथ पर तैनात करेगी वोट रक्षक; राज्यों में मार्च




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button