खबर

Rajasthan Safai Karmchari Naukri: सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म | Rajasthan Safai Karamchari naukari bharti 24,752 start salary education



Rajasthan Safai Karmchari Naukri: राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी (संविदा सफाई कर्मचारी) के पद पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 24,752 पदों पर भर्ती की जानी है. राज्य भर के शहरी स्थानीय निकायों के लिए ये भर्ती की जाएगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022’ और संबंधित प्रावधानों के तहत कुल 24,752 पद उपलब्ध हैं. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त, 2026 को शुरू होगी. जो कि 28 सितंबर, 2026  तक चलेगी. आवेदक 183 नगर निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकता है.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. SSO/ऑनलाइन पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें.
  3. जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉग इन करें.
  4. भर्ती का फॉर्म खुलकर भरें.
  5. श्रेणी का चयन करें जिसके तहत आप आवेदन कर रहे हैं.
  6. जरूरी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  7. सबमिट करें.
  8. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख .

आवेदन करते हुए उम्मीदवारों को SSO पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फीस का भुगतान करना होगा. सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए फीस 600 रुपये रखी गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए फीस 400 रुपये और दिव्यांगजन के लिए भी 400 रुपये रखी गई है. आवेदन करने वालों की आयु सीमा 21 से 40 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार श्रेणी के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन नगरीय निकाय लॉटरी प्रणाली के तहत होगा. सबसे पहले एक वर्ष का अनुभव वालों को उसी नगरीय निकाय के पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा. जिनका चयन होगा उन्हें 7,410 प्रति महीने सैलरी दी जाएगी.राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में 24,752 सफाई कर्मचारी की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो अब राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CSIR-CSIO Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, सैलरी 1.42 लाख रुपये तक




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button