खबर

Pisces Tarot Card Rashifal: आज शब्दों पर रखें नियंत्रण, छोटी बात बिगाड़ सकती है माहौल | Tarot Card 17 September 2026 Pisces Meen Tarot Card daily future predictions


Pisces Tarot Card Rashifal: आज शब्दों पर रखें नियंत्रण, छोटी बात बिगाड़ सकती है माहौल

Pisces Aaj Ka Rashifal 17 September 2026 | Meen Tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 17 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी की बढ़ती बदतमीजियों के कारण परिवार के सभी सदस्यों से विवाद हो सकता है.सामने वाले को समझने की प्रयास असफल होते नजर आ रहे हैं .ऐसी स्थिति में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. बार-बार किसी कार्य में असफलता होने पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बच्चों के साथ उनके खेलकूद में शामिल हो तनाव कम करने का प्रयास करेंगे. संतान के उपलब्धि पर गर्व होगा. परिवार में सुख शांति का माहौल बनाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्यों को पूरा करने के लिए वर्तमान समय अनुकूल है. समय का सदुपयोग कर नए कार्यों  की शुरुआत कर सकते हैं, साथ ही पुराने कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करें. सहयोगियों के साथ रिश्ते में गलतफहमियां न बढ़ने दे.इससे  कार्य करते समय परेशानी अनुभव हो सकती है .व्यर्थ की बातों में समय और धन बर्बाद ना करें. अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें. किसी भी स्थिति में सामने वाले की कमजोरी का मजाक ना उड़ाए. सभी के साथ व्यवहार में नम्रता बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health: ज्यादा तले-भुने और मिर्च मसालेदार भोजन का सेवन कम से कम करें .इससे गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है.

आर्थिक स्थिति/Finance: ऑनलाइन खरीदारी को सीमित करें. संतान के बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें. 

रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ तनाव होने से मन उदास हो सकता है. सामने वाले की गलत बातों का समर्थन न करें .




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button