मनोरंजन

सलमान खान ने देखी ‘द रिवोल्यूशनरीज’, भुवन बाम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी से की मुलाकात


भुवन बाम और रोहित सराफ स्टारर वेब सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से ही तारीफ मिल रही है. अब सलमान खान ने भी इसकी तारीफ की है. सुपरस्टार ने हाल ही में गैलेक्सी स्थित अपने घर पर डायरेक्टर निखिल आडवाणी और एक्टर भुवन बाम से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी झलक भी दिखाई.

सलमान खान ने देखी सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’
सलमान खान इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो निखिल आडवाणी और भुवन बाम संग नजर आए. उन्होंने सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर भी शेयर किया है. शेयर की गई वीडियो में सलमान खान निखिल आडवाणी और भुवन बाम के साथ आईपैड पर सीरीज देखते दिखाई दे रहे हैं. 

सलमान खान ने देखी 'द रिवोल्यूशनरीज', भुवन बाम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी से की मुलाकात

ये भी पढ़ेंः बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

भुवन ने दिखाई गैलेक्सी की झलक
भुवन बाम ने भी इस खास मुलाकात की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘रिवोल्यूशनरीज दिल में बसते हैं, दिमाग में नहीं.’ उन्होंने आगे लिखा, सलमान खान के घर पर उनके साथ ये शो देखा. हमारे कैप्टन निखिल अडवाणी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मुझ पर इस प्रोजेक्ट के लिए भरोसा किया और  ‘द रिवोल्यूशनरीज’ को सीधे गैलेक्सी तक पहुंचाया.’

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के बार में 
‘द रेवोल्यूशनरीज’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसकी कहानी भारत की आजादी की लड़ाई के समय की है. इस सीरीज को निखिल आडवाणी ने बनाया और डायरेक्ट किया है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं. जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी सरीजी का हिस्सा है.

सलमान खान ने देखी 'द रिवोल्यूशनरीज', भुवन बाम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी से की मुलाकात

इस शो को एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मनीषा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है. ये संजीव सान्याल की बेस्टसेलर बुक ‘रेवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है. ‘द रेवोल्यूशनरीज’ अभी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

ये भी पढ़ेंः आदित्य धर ने शाहरुख खान को रिलीज से पहले दिखा दी थी ‘धुरंधर 2’, अब खुला राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button