खबर

OTT पर हिट हुआ साउथ की इस थ्रिलर मूवी का खौफनाक खेल, सच्ची घटना पर बनी फिल्म, IMDb पर 7.8 रेटिंग | South movie the birthday boy hindi ott release story imdb rating



South Movie the birthday boy on jio hotstar: अगर आपको थ्रिल,सस्पेंस और डर से भरा सिनेमा पसंद है, तो इस वीकेंड आपका प्लान सेट है.  हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर एक ऐसी तेलुगु थ्रिलर फिल्म हिंदी में स्ट्रीम हुई है, जो आपके रेमांचक सफर कम होने की बाजाय आपको अपनी सीट से हिलने का मौका नहीं देगी.ये मूवी है साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘द बर्थडे बॉय’. जो एक रियलटी बेस्ड मूवी है.

सच्ची घटना पर आधारित है दा बर्थडे बॉय

साल 2024 में रीलीज हुई यह फिल्म  2016 में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है. यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसे भयावह सफर पर ले जाती है, जहां हर पल सच और झूठ का खेल बदलता रहता है. निर्देशक व्हिस्की दासारी (Whisky Dasari) ने अपनी इस डेब्यू फिल्म को थोड़ा सिनेमाई रूप देने के लिए इसमें 20 फीसदी काल्पनिक ट्विस्ट जोड़े हैं, जो इसके रहस्य को अंत कर बनाए रखते हैं.

क्या है द बर्थडे बॉय की कहानी

द बर्थडे बॉय की कहानी पांच बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक साथ अमेरिका जाते हैं और उनमें से एक के जन्मदिन के जश्न के दौरान एक ऐसी  चौंकाने वाली घटनाहोती है जिसे कहानी का प्लॉट आगे बढ़ता है. द बर्थडे बॉय में पांचों दोस्तों के नाम , वेंकी (राजा अशोक), सत्ती (राहुल चिलमपल्ली), साई (साई अरुण) और अर्जुन (मणि वका) की कहानी दिखाई गई है, जो अपने दोस्त बालू (विक्रांत वेद) का जन्मदिन मनाते हैं.

उनकी खुशी तब डर और खौफ में बदल जाती है जब वह एक ऐसी घटना का शिकार बनते है जो उनके निकलने के रास्ते बंद कर देती है. . कहानी में तब और भी पेचीदा मोड़ आता है जब दोस्त बालू के भाई भरत (रवि कृष्णा), प्रवीण (समीर मल्ला) और बालू के माता-पिता (राजीव कनकला, प्रमोदिनी) के साथ उलझ जाते हैं, जिससे रहस्यों और इरादों का एक जाल धीरे धीरे खुलने लगते है जो कहानी को आगे बढ़ाता है.

7.8 की दमदार IMDb रेटिंग

 राजा अशोक, राहुल चिलमपल्ली, रवि कृष्णा और राजीव कनाकाला के साथ साउथ की बेहतरीन अदाकारा ज्योतिका जैसे कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी और शानदार सिनेमैटोग्राफी इस फिल्म को इस वीकेंड की बेस्ट वॉच बनाती है.

आपके लिए और भी

62 साल पुराना वो गाना, जिसने समाज को दिखाया था आईना, मजरूह के बोल और रफी की आवाज से बना सदाबहार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button