

अगर किसी पुरुष का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो अंक ज्योतिष में उसका मूलांक 3 माना जाता है. अंक ज्योतिष विशेषज्ञ पूजा भल्ला के अनुसार, मूलांक 3 वाले पुरुषों के व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व करने की क्षमता देखने को मिलती है. उन्हें अपनी पहचान बनाना और दूसरों से सम्मान पाना पसंद होता है.
3 मूलांक वाले होते हैं कॉन्फिडेंट और एक्सप्रेसिव
पूजा भल्ला ने बताया कि मूलांक 3 वाले पुरुष आमतौर पर अपनी बात खुलकर रखने वाले होते हैं. उनमें आत्मविश्वास नजर आता है और वे नई चीजें सीखने के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि कई बार लोग उनकी बातों से प्रभावित भी होते हैं.
ये भी देखें: घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन
लीडरशिप क्वालिटी होती है मजबूत
मूलांक 3 वाले पुरुषों में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी मानी जाती है. वे किसी काम की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करने की कोशिश करते हैं. करियर में पहचान और सफलताा पाने की इच्छा भी इनके अंदर मजबूत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दस दिन रोज करें ये आरती, तभी पूर्ण होगी पूजा, बरसेगा बप्पा का आशीर्वाद
तारीफ पाने की चाह बन सकती है चुनौती
बता दें कि एक तरफ जहां आत्मविश्वास इनकी ताकत है, वहीं हर समय खुद को सही साबित करने और तारीफ पाने की चाह परेशानी भी पैदा कर सकती है. पूजा भल्ला के अनुसार, अगर यह आदत जरूरत से ज्यादा बढ़ जााए तो करियर और रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है.
रिश्तों में रखें इस बात का ध्यान
मूलांक 3 वाले पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे सिर्फ अपनी बात सही साबित करने के बजाय सामने वाले की राय भी सुनें. हर स्थिति में अपनी बात मनवाने की कोशिश रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है. सम्मान के साथ बातचीत और दूसरे की भावनाओं को समझना इनके रिश्तों को बेहतर बनाा सकता है.
सफलता के लिए संतुलन जरूरी
अंक ज्योतिष के अनुसार, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता को सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करना इन पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं अपनी कमियों को स्वीकार करना और दूसरों की बात सुनना उन्हें करियर और रिश्तों, दोनों में आागे बढ़ने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: आज रखा जा रहा है प्रदोष व्रत, पूजा के बाद यहां से पढ़ें भगवान शिव की आरती





