खबर

NEET UG 2026 काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस | NEET UG 2026 counselling to begin soon know how to register and seat allotment process



NEET UG 2026 Counselling Date: एनटीए ने 16 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)  2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही काउंसलिंग प्रोसेस शुरू कर देगी. बता दें पिछले साल, कमेटी ने 21 जुलाई को NEET UG काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू कर दिया था. कमेटी mcc.nic.in पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी. 

NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल में स्टेट और ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के तहत काउंसलिंग के सभी राउंड्स की डेट्स बताई जाएंगी. पिछले सालों के ट्रेंड के बेसिस पर काउंसलिंग प्रोसेस चार राउंड्स में पूरी होगी- राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 यानी मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड.

ऐसे में आइए जानते हैं कैसे  काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें और सीट अलॉटमेंट की प्रोसेस क्या होगी. 

कैसे करें रजिस्टर

काउंसलिंग राउंड्स के दौरान, उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा, जरूरी काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेस को सेलेक्ट करके लॉक करना होगा.

सीट अलॉटमेंट प्रोसेस क्या होगा?

हर राउंड के बाद, कैंडिडेट की NEET रैंक, कैटेगरी, रिजर्वेशन नियमों, पसंद और सीट की अवेवलबिलिटी के बेसिस पर सीटें अलॉट की जाती हैं. काउंसलिंग प्रोसेस के दौरान जो उम्मीदवार कोई सीट हासिल करते हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

विदित हो कि NEET रिजल्ट जारी होने के साथ, NTA ने साफ किया था कि रिजल्ट समय पर जारी कर दिया गया है, ताकि कैंडिडेट के लिए मेडिकल-एडमिशन और काउंसलिंग सही समय पर हो जाए.”

बता दें कि इस कठिन परीक्षा में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 सेंटर्स पर लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिसमें से 11.21 लाख उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, AYUSH और संबंधित प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं.

क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 58 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां हैं. वहीं, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट्स 17 से 19 साल की उम्र के हैं. वहीं, 720 में से 715 नंबर लाकर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने संयुक्त रूप से टॉप किया है.

यह भी पढ़ें- UPTAC Counselling 2026 के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, जानिए अब आगे क्या करें?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button