खबर

MyGov में निकली कंटेंट राइटर कम रिसर्चर की वैकेंसी, आवेदन के लिए हैं ये शर्तें | MyGov Content Writer-cum-Researcher Vacancy eligibility last date other details


MyGov में नौकरी करने का बड़ा मौका सामने आया है. यहां कंटेंट राइटर कम रिसर्चर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है. MyGov ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से इस वैकेंसी की जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि मजबूत रिसर्च, एनालिटिकल और राइटिंग स्किल वाले उम्मीदवारों के लिए ये भर्ती निकाली गई है. इसमें सरकारी नीतियों, योजनाओं और गवर्नेंस पर स्पष्ट, सटीक और आकर्षक कंटेंट तैयार करने का काम करना होगा. पोस्ट में ये भी बताया गया है कि कुल कितने पद खाली हैं, हालांकि सैलरी नहीं बताई गई है. 

कुल इतने पदों पर भर्ती

MyGov ने कुल 4 पदों पर ये भर्ती निकाली है. योग्यता की बात करें तो किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए. राइटिंग स्किल और रिसर्च का टेस्ट लिया जा सकता है. MyGov की तरफ से की गई पोस्ट में बताया गया है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंग्लिश और हिंदी भाषा में काम करने का अनुभव होना चाहिए. यानी सिर्फ हिंदी भाषा के ज्ञान से काम नहीं चलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन लोगों को मिलेगी वरीयता

इस भर्ती के लिए कुछ लोगों को प्राथमिकता भी दी जाएगी. भर्ती की पोस्ट के साथ बताया गया है कि सरकारी निकायों, थिंक टैंक, रिसर्च या डेवलपमेंट सेक्टर के साथ काम करने के अनुभव वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी. अगर आप भी इस तरह का कोई काम करते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको MyGov की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर है, यानी सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है. ऐसे में अगर आप कंटेंट राइटिंग के साथ रिसर्च का काम जानते हैं तो आपके लिए ये एक बड़ा मौका हो सकता है. क्योंकि इस भर्ती के लिए 5 साल तक का अनुभव मांगा गया है, ऐसे में सैलरी भी बढ़िया हो सकती है.

ये भी पढ़ें – UP में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए तारीख और पूरी डिटेल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button