
- जिला पंचायत सीईओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया.
कहीं भी सड़क का निर्माण इस उद्देश्य से किया जाता है कि उससे लोगों के लिए आवगमन की सुविधा रहे, लेकिन उसी सड़क के निर्माण में लापरवाही की जाए तो ये किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है. मध्य प्रदेश के एक जिले से भी कुछ ऐला ही मामला सामने आ रहा है, जहां सड़क का निर्माण तो किया गया, लेकिन सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली के खंभे को हटाने की आवश्यकता मसहूस नहीं की गई. यह मामला मध्य प्रदेश के जिला मैहर जिले का है.
यहां मैहर जिले के ग्राम पंचायत कंचनपुर के जलहा गांव में सरकारी लापरवाही का अनोखा मामला सामने आया है. यहां करीब 2.92 लाख रुपये की लागत से लगभग 100 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट (CC) वाली सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली के खंभे को हटाने की जरूरत तक नहीं समझी गई. नतीजतन सड़क बन गई, लेकिन खंभा वहीं का वहीं खड़ा रह गया, जो किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है.
सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, अब राजा रघुवंशी के परिवार ने लिया ये बड़ा फैसला
तस्वीरें वायरल होने पर एक्शन में प्रशासन
इस लापरवाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है. लोग इसे सरकारी सिस्टम का ‘स्मारक’ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.
मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शैलेन्द्र सिंह ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर केवल जांच तक सीमित रहता है या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई भी करता है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, ‘जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे…’