खबर

MP लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की डेट तय, CM आगर मालवा से 1.25 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे रुपये | ladli bahna yojana 40th installment cm mohan yadav agar malwa 



मध्‍य प्रदेश लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को प्रदेश के आगर मालवा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की राशि जारी करेंगे. इस दौरान 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे. 

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा के दौरे पर रहेंगे. वे यहां 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमि-पूजन कर जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे. साथ ही, 28.14 करोड़ की लागत से पूरे हुए 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे.

इसी कार्यक्रम में सीएम यादव लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे. योजना के तहत अब लाडली बहनों के खातों में 65,395 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है. 

खाते में आएंगे 1500 रुपये

अगस्‍त 2026 में सरकार की ओर से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में रक्षाबंधन के तोहफे के साथ 19 अगस्‍त को 1750 रुपये  ट्रांसफर किए गए थे. सितंबर महीने में हर महीने की तरह लाडली बहनों को 1500 रुपये ही मिलेंगे. त्‍योहार जैसे खास मौके पर सरकार की ओर से बहनों को 250 रुपये अधिक दिए जाते हैं. 

लाडली बहनों को अलगे 5 साल तक मिलेंगे रुपये

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी यह है क‍ि उन्‍हें अगले पांच साल तक योजना के तहत मिलने वाले पैसे मिलते रहेंगे. मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसे लेकर पहले ही मंजूरी दे दी थी. माना जा रहा है क‍ि सरकार आने वाले समय में योजना के तहत दिए जा रहे 1500 रुपये में भी इजाफा कर सकती है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button