

विपक्ष ने पेपर लीक के मुद्दे पर मंगलवार को पीएम आवास के पास प्रदर्शन किया
Monsoon Session Live: मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. कॉकरेच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच मंगलवार पर राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं, जिसमें प्रमुख मांग थी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और इस मामले पर सदन में गृहमंत्री का बयान. राहुल ने साथ ही कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बयान दिया कि सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार है. सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी मंगलवार को एनडीए मंगल मिलन कार्यक्रम में पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
LIVE UPDATE:
पूरी स्टोरी पढ़ें





