खबर

LIVE: ब‍ि‍हार में तेजस्‍वी का राजभवन तक मार्च, पटना में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे स्‍टूडेंट्स | rjd march in bihar tejashwi yadav patna student protest latest news and Live updates



नई द‍िल्‍ली: बिहार में छात्रों पर एके-47 के इस्तेमाल के आरोप को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में आरजेडी आज सुबह 10 बजे गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकालेगी, पुलिसिंग और जवाबदेही का मुद्दा बनाएगी. राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रों पर गोली चलाने के मामले में सरकार को स्पष्ट करना होगा कि एके-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया था. उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 19 अगस्त को राजभवन मार्च किया जाएगा. 

उधर, पटना में छात्र अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं. छात्रों की मांगें TRE-4 और दूसरी लंबित परीक्षाओं को लेकर हैं.  TRE-4 बिहार में सरकारी शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा है. TRE-4 परीक्षा के लिए जल्द नोटिफिकेशन भी छात्रों की मांग थी, जिसे सरकार ने फौरन मान लिया और नोटिफिकेशन जारी कर दिया. TRE-4 के तहत कुल 32 हजार 388 पदों पर भर्ती की जाएगी. 1 सितंबर से आवेदन शुरू होगा, अंतिम तारीख 30 सितंबर है, लेकिन छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.  छात्रों की मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक ही परीक्षा होनी चाहिए. सरकार को जो भी नया प्रयोग करना है, वह TRE-5 से करे. अभ्यर्थी TRE-4 में डोमिसाइल नीति लागू करने भी मांग कर रहे हैं. 

All Live Updates… 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button