खबर

Lifestyle Tips: 1 साल में बदल सकता है आपका पूरा जीवन, महिला ने बताया अपना लें ये 7 आदतें | lifestyle tips 7 daily habits to change your life in one year



क्या सिर्फ कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी पूरी जिंदगी बदल सकती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर यूजर जानकी पटेल ने अपनी ऐसी 7 आदतें शेयर की हैं, जिन्हें अपनाने के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव महसूस किया. उनका कहना है कि लगातार छोटी अच्छी आदतों को अपनाने से एक साल के भीतर सोच, सेहत और काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आ सकता है. आइए जानते हैं कौन सी है वो 7 आदतें…

हर महीने एक किताब पढ़ें

जानकी पटेल ने बताया कि उन्होंने हर महीने कम से कम एक किताब पढ़ने का लक्ष्य बनाया. रात को सोने से पहले पढ़ने की आदत ने उनके ज्ञान और सोच को बेहतर बनाया.

नियमित वर्कआउट करें

उन्होंने बताया कि बचपन में खेलकूद पसंद नहीं था, लेकिन बाद में अपनी पसंद की एक्सरसाइज चुनकर नियमित वर्कआउट शुरू किया. इससे उनकी फिटनेस और एनर्जी लेवल में सुधार हुआ.

रोज 8 घंटे की नींद लें

पर्याप्त नींद लेने से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है. इससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है और काम पर बेहतर फोकस बना रहता है.

सोने से पहले फोन दूर रखें

रात में मोबाइल को दूसरे कमरे में रखने की आदत से उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर हुई. साथ ही सुबह उठने पर ज्यादा ताजगी महसूस होने लगी.

यह भी पढ़ें: आम के गूदे और दही से बना लें होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा, स्किन करेगी ग्लो

फूड रूल अपनाएं

उन्होंने बताया कि वे 80 प्रतिशत समय हेल्दी खाना खाती हैं और 20 प्रतिशत समय अपनी पसंद का भोजन. इससे हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना आसान हो गया.

टाइम-बॉक्सिंग से करें प्लानिंग

हर काम के लिए तय समय निर्धारित करने से उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ी और काम का तनाव कम हुआ.

5 मिनट नोटबुक या डायरी लिखें

रोजाना 5 मिनट जर्नल लिखने से उन्हें अपने विचारों को समझने और दिन के लक्ष्य तय करने में मदद मिली. उनके अनुसार, छोटी लेकिन नियमित आदतें ही लंबे समय में बड़ा बदलाव लाती हैं.

यह भी पढ़ें: विदेश जाने के बाद मिली नई सीख, जिंदगी और रिश्तों को लेकर बदली सोच, महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button