
Kajari Teej 2026 Wishes Messages: आज 31 अगस्त को कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखद वैवाहिक जीवन और भगवान शिव-मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर पाने के लिए ये व्रत रख सकती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से हरी साड़ी, हरी चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और मेहंदी आदि सोलह श्रृंगार करती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं. इस पावन अवसर को आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर और भी खास बना सकते हैं. आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप कजरी तीज की बधाइयां दे सकते हैं.
1. सावन की घटा बीत गई,
अब भादो की बारी आई,
आओ बहनों गीत गाएं,
और करें तीज की तैयारी
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
2. सुहागिनों का सुहाग बना रहे
कन्याओं को उनका मनचाहा वर मिले
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
3. हाथों में रची है पिया के नाम की मेहंदी,
माथे पर सज गया लाल सिंदूर का टीका,
सदा बनी रहे सुहाग की लंबी उम्र,
कजरी तीज पर मिले मां पार्वती का आशीष सदा
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. भादो मास की फुहारें लाईं खुशियों की बहार,
कजरी तीज का व्रत लेकर आया अखंड प्यार,
मां गौरी और भोलेनाथ पूरी करें हर मनोकामना,
सदा बना रहे आपके घर में सुख-समृद्धि का संसार.
शुभ कजरी तीज!

5. चम-चम चमके सोलह श्रृंगार,
झूलों पर गूंजे मधुर मल्हार,
पिया का प्यार और परिवार का साथ,
मुबारक हो आपको कजरी तीज का यह पावन त्योहार
कजरी तीज की शुभकामनाएं!
6. भोले शंकर का आशीर्वाद मिले,
मां पार्वती का सदा प्यार मिले,
सदा अमर रहे आपके सुहाग की डोरी,
जीवन में खुशियों की हर बगिया खिले
कजरी तीज की ढेरों शुभकामनाएं!
7. पैरों में घुंघरू, हाथों में लाल-हरी चूड़ियां,
साजन की लंबी उम्र की मांगी है दुआएं,
सदा खिलखिलाता रहे आपका आशियाना,
आओ सब मिलकर कजरी तीज का पर्व मनाएं
कजरी तीज की मंगलकामनाएं!
8. नीमड़ी माता की पूजा से पूरी हो हर आस,
जीवन में घुले सदा प्रेम का सच्चा मिठास,
दूर हो जाएं जीवन के सारे कष्ट और क्लेश,
खुशियों से भर जाए आपका हर एक अहसास
कजरी तीज की हार्दिक बधाई!
9. भादो की तीज लाई है पावन उमंग,
रंग जाए हर मन शिव-गौरी की भक्ति के रंग,
पिया संग बंधी रहे जन्मों-जन्म की यह प्रीत,
कजरी के मधुर गीतों संग झूम उठे हर संगीत
शुभ कजरी तीज!
10. रिमझिम बरसे भादो की फुहार,
आया कजरी तीज का पावन त्योहार,
सखी-सहेलियां मिलकर गाएं कजरी गीत,
जीवन में सदा अमर रहे पति-पत्नी की प्रीत
कजरी तीज की हार्दिक बधाई!
यह भी पढ़ें: Kajri Teej Mehndi Designs: कजरी तीज पर हाथों में रचाएं सुंदर मेहंदी, देखिए लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन





