खबर

JDU में अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद ने पकड़ा तूल, सुलह की कोशिश में कितनी कामयाब हुई आलाकमान? | Jdu Meeting To Resolve Dispute Between Anant Singh And Neeraj Kumar Ends Without Clear Outcome



जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आज एक अहम बैठक बुलाई गई है. बैठक में जेडीयू विधायक अनंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. मंत्री श्रवण कुमार को भी बैठक में बुलाया गया था. नीरज कुमार और संजय गांधी भी बैठक में मौजूद रहे.

बैठक में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को खत्म करने और दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई. हालांकि, दोनों के बीच सुलह कितनी हुई, इसको लेकर कोई भी नेता खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. बैठक के बाद नीरज कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि पार्टी एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगी.

अनंत-नीरज में क्यों है विवाद?

अब जरा विवाद की जड़ तक पहुंचिए. दरअसल, जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोधी अनुज कुमार सिंह को समर्थन दे दिया था. इसके बाद पार्टी के अंदर विवाद गहरा गया.

इसी विवाद को खत्म करने के लिए आज यह बैठक बुलाई गई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई. हालांकि, बैठक के बाद अनंत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से बात किए बिना ही वहां से निकल गए. ऐसे में अब भी सवाल बना हुआ है कि क्या दोनों नेताओं के बीच विवाद पूरी तरह खत्म हो गया है?

जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह से बैठक और विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो वह बिना कोई जवाब दिए गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए.

यह भी पढ़ें: ‘गुप्ता-जायसवालों ने बंगालियों को बचाया था’, दुर्गापूजा मंच से BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button