खबर

IPS आशुतोष मिश्रा के घर लूटपाट और अकेली रह रही 94 साल की मां की मौत? पोस्टमार्टम को लेकर ये बात आई सामने | IPS ashutosh mishra mother death ambedkarnagar SP prachi singh statement


यूपी के अंबेडकरनगर में आईपीएस आशुतोष म‍िश्रा की मां की मौत के मामले में एसपी प्राची स‍िंह का बयान सामने आया है. एसपी ने बताया क‍ि रव‍िवार को अंबेडकरनगर के थाना मालीपुर क्षेत्रांतर्गत आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय माताजी की हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद मौत पर संदेह व्यक्त किए जाने पर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया. 

एसपी ने बताया क‍ि तीन डॉक्‍टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है और कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु की पुष्टि के ल‍िए हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है.  प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है. 

आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के अंबेडकर नगर जिले के रुधा धम्रुआ गांव स्थित उनके घर में उनकी मां इंद्रावती (94)  एक चारपायी पर मृत पाई गईं. इंद्रावती अपने पति के निधन के बाद से घर में अकेली ही रह रही थीं. लखनऊ में तैनात आशुतोष मिश्रा दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज कराया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोने की चेन, नोज पिन, झुमके और पायल गायब थे, जबकि घर का कोई अन्य सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला. उन्होंने बताया कि परिवार को शक है कि चोर शनिवार रात घर में घुसे और गहने ले जाने से पहले उनकी हत्या कर दी.

अखि‍लेश ने कहा- उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है

इस मामले सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव का भी बयान सामने आया था. सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में अखि‍लेश ने ल‍िखा, ”अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है. उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!” 

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं IPS आशुतोष म‍िश्रा? 

आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईपीएस (SPS प्रमोटिव) अधिकारी हैं, जिनकी सेवा की शुरुआत 20 मई 1998 को पुलिस सेवा (PPS) में हुई थी. वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय (PHQ), लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत हैं. 
 

यह भी पढ़ें- UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button