खबर

IPS अंशिका वर्मा का डांस VIDEO वायरल, भूटान वाली तस्‍वीर पर तो पत‍ि ने क‍िया शानदार कमेंट | ips anshika verma dance video Bhutan Photo viral bareilly sp south



IPS Anshika Verma: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंशिका वर्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रासलीला के कलाकारों के संग डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं. यह वायरल वीडियो बरेली का है. इसके अलावा उनकी तस्‍वीर भी सोशल मीड‍िया पर छाई हुई है, ज‍िस पर उनके पत‍ि ब‍िजनौर पुल‍िस अधीक्षक आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई ने कमेंट में ल‍िखा-लैवेंडर, भूटान और यह बेला! उत्तर प्रदेश कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में पुलिस अधीक्षक (एसपी दक्षिण) के पद पर तैनात हैं.

रेली पुलिस लाइन में रासलीला का आयोजन

उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2026 को देशभर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इसी क्रम में बरेली पुलिस लाइन में भी रासलीला आयोजित की गई थी, जिसमें बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे.  

राधा-कृष्ण पर बरसाए फूल

इस कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा नीली साड़ी पहनकर पहुंची थीं. उन्होंने राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा की और अन्य महिलाओं के साथ नृत्य भी किया, जिसकी अब चारों ओर काफी चर्चा हो रही है. एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा के इस नृत्य ने न केवल सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, बल्कि पूरे माहौल को भक्तिमय भी बना दिया.  

कौन हैं आईपीएस अंश‍िका वर्मा व उनका परिवार

आईपीएस अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को यूपी के प्रयागराज में हुआ. वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से बीटेक  किया है.  
उनके प‍िता अनिल वर्मा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. दो बहन आयुषी और अपूर्वा वर्मा, बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वहीं, अंश‍िका वर्मा के पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के पास धोरीमन्ना के रहने वाले हैं. गंगादेवी व क‍िसान सुजाना राम बिश्नोई के घर जन्‍म केके ब‍िश्‍नोई छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनके बड़े भाई भजनलाल बिश्नोई राजस्थान प्रशासनिक सेवा के साल 2013 बैच के अधिकारी हैं. वहीं उनकी चार बहनों में सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी हैं, दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर हैं, तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं.  

यह भी पढ़ें- संभल से विदाई पर IPS केके ब‍िश्‍नोई के छलके आंसू, पास बैठे DM अंकित खंडेलवाल भी हुए भावुक

यह भी पढ़ें- IAS अवनीश शरण का 45 की उम्र में कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बताई फैट टू फिट की पूरी कहानी 

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल अफसरों की खान, पत‍ि कृष्ण कुमार ब‍िश्‍नोई आईपीएस, जेठ व 4 ननद भी अफसर 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button