खबर

High Protein Meal: वजन घटाने के लिए ही नहीं, जिम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये दलिया | 21 Gram Protein Rich Dalia For Weight Loss | High Protein Vegetarian Meal


High Protein Meal: वजन घटाने के लिए ही नहीं, जिम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये दलिया

प्रोटीन से भरपूर रेसिपी.

NDTV

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें प्रोटीन भी अच्छा मात्रा में पाया जाता है. इस रेसिपी को (@dietkundali24) नामक के इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है. 

​यह खास वेजिटेबल दलिया खिचड़ी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है. इसे खाने से आपको लगभग 385 कैलोरी और 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में.

क्या-क्या पाया जाता है इस दलिया में-

  • प्रोटीन-21.5 ग्राम
  • कैलोरी- 386
  • कॉर्ब 55.5 ग्राम
  • फैट- 8.43 ग्राम
  • फाइबर-14.7 ग्राम

​यहां देखे वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर दलिया-  (How To Make High Protein Vegetable Daliya)

​सामग्री- 

  • ​दलिया- आधा कप (50 ग्राम)
  • ​मिक्स दालें- 25 ग्राम हर दाल मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल और तूर दाल
  • ​पानी- 3 से 4 कप 
  • ​सब्जियों का मिक्स- 
  • ​पालक- 1 कप (80 ग्राम), बारीक कटी हुई
  • ​लौकी- आधा कप (100 ग्राम), छोटे टुकड़ों में कटी हुई
  • ​गाजर- आधा कप (30 ग्राम), कटी हुई
  • ​फ्रेंच बीन्स- एक चौथाई कप (30 ग्राम), कटी हुई
  • ​प्याज- 1 मीडियम साइज (50 ग्राम), लंबा कटा हुआ
  • ​टमाटर- 1 मीडियम साइज (60 ग्राम), कटा हुआ

​मसाले और तड़का- 

  • ​कुकिंग ऑयल- 2 छोटी चम्मच 
  • ​जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • ​अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटी चम्मच
  • ​हरी मिर्च- 2, बारीक कटी हुई
  • ​हल्दी पाउडर- आधी छोटी चम्मच
  • ​धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​हरा धनिया- ऊपर से सजाने के लिए

​साथ में सर्व करने के लिए- 

  • ​ग्रीक योगर्ट- 120 ग्राम
  • ​खीरा- 60 ग्राम

विधि-

  1. ​सबसे पहले दलिया और चारों दालों को पानी से अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें. सभी सब्जियों को काटकर एक तरफ रख लें.
  2. कुकर में 2 छोटी चम्मच कोल्ड-प्रेस्ड ग्राउंडनट ऑयल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  3. अब इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
  4. टमाटर के नरम होने पर इसमें लौकी, गाजर, बीन्स और पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें और 2 मिनट के लिए भून लें.
  5. ​अब इसमें भीगा हुआ दलिया और मिक्स दालें डाल दें. साथ ही 3 से 4 कप पानी मिला लें ताकि खिचड़ी अच्छी तरह पक जाए.
  6. कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं.
  7. जब कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाए, तब ढक्कन खोलें.
  8. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें. 

ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्मच तेल में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और 21 प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button