खबर

दिल्ली-NCR में कब होगी बरसात? यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का अपडेट | weather update today monsoon rage imd heavy rainfall storm alert 16 august up bihar delhi ncr



बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से देश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों में यूपी, बिहार समेत  देश के 12 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. यूपी में हुई लगातार बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर हैं, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम राज्यों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की वजह से बारिश होने की स्थिति बन रही है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून फिलहाल एक्टिव हैं, जिससे रविवार को दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. तीनों राज्यों में बारिश की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

रविवार को 12 राज्यों में अलर्ट 

भारतीय मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है. मतलब पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक झमाझम बरसात होने की पूरी संभावना बन रही है. क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से मॉनसून सक्रिय दिख रहा है. जिससे बारिश का कोटा भी पिछले 1 हफ्ते में तेजी से पूरा हुआ है.  

यूपी में गंगा नदी उफान पर 

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर चल रही हैं. वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे-छोटे मंदिर बारिश के बाद डूब गए हैं. मौसम विभाग ने रविवार को भी यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. अगले कुछ घंटों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में बारिश होने की संभावना बन रही है. 

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बारिश की संभावना दिख रही है. बारिश थमने के बाद एक बाद फिर से उमस भरी गर्मी का असर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ा है. लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के हिसाब से बारिश की संभावना बन रही है. जिससे उमस भरी गर्मी से फिर से राहत मिल सकती है.

उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश

पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अच्छी बरसात की संभावना जताई है. उत्तराखंड में बारिश की वजह से कई सड़कों पर लैंडस्लाइड की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है. रविवार को भी मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, बागेश्वर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों में बरसात की संभावना जताई है. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति हैं यहां पर कुल्लू, मनाली, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन में आज बरसात के चांस हैं. जबकि जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां श्रीनगर, किश्तवाड़, मीरपुर, जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, रियासी, रामबन, उधमपुर, बांदीपोरा, गांदरबल और शोपियां में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Expert Ki Rai: क्या बारिश का पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है? एक्सपर्ट से जानें सच

बिहार में भी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने रविवार को बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार में आज पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, गया, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में बारिश की संभावना बन रही है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश 

मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो रही है. लो प्रेशर एरिया और मॉनसून टर्फ के चलते यहां बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव दिख रहा है. जिससे भोपाल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तेज बारिश हो रही है. अगले 3 दिनों तक एमपी में अच्छी बारिश के संकेत हैं. इसी तरह से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून एक्टिव है. रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के मुताबिक यहां बरसात हो रही है. 

क्यों हो रही तेज बारिश 

अगले 7 दिनों के लिए पूरे भारत में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. अगले 4 दिनों तक गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही 17 अगस्त 2026 को कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. इस हफ्ते में ज्यादातर दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 4 की मौत, सेना के 5 जवान भी लापता







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button