
Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को है. सावन की हरियाली, झूले की उमंग और हाथों में रची मेहंदी के बीच हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए आस्था और सौभाग्य का खास पर्व है. श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली ये तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मानी जाती है. इसके अलावा हरियाली तीज की पहचान हरी चूड़ियों, हरे वस्त्रों और मेहंदी से खास है.
इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इस पावन अवसर पर शिव-पार्वती से प्रेम, सुख और समृद्धि की कामना करें और अपनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में खुशियों की हरियाली भरने की कामना करें.
हरी चुनरी, हरी चूड़ियां, हाथों में मेहंदी रचे,
शिव-पार्वती की कृपा से जीवन खुशियों से सजे.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
हरियाली की चुनर ओढ़े सावन का ये त्योहार,
शिव-पार्वती की कृपा से खुशियों से भर जाए संसार.
मेहंदी की खुशबू महके, चूड़ियों की खनक सुनाई दे,
हर सुहागिन के जीवन में प्रेम और सौभाग्य दिखाई दे.
हरियाली तीज की अनेक शुभकामनाएं 
सावन की रिमझिम फुहार, मेहंदी का रंग निराला,
माता गौरी रखें सुहाग सुरक्षित, जीवन हो खुशियों वाला.
हरियाली तीज शुभ हो
हरी चूड़ियां खनकें, मेहंदी खूब रचाए रंग,
अखंड रहे सुहाग और जीवन में बरसे प्रेम के रंग.
शिव-पार्वती का साथ मिले, हर सपना हो साकार,
अखंड सौभाग्य और प्रेम मिले, हरियाली तीज पर बार-बार.
मेहंदी का रंग गहरा हो, सजती रहे हरियाली,
माता गौरी की कृपा से बनी रहे सुहाग की लाली.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
सावन की फुहार आए, खुशियों की बहार लाए,
माता पार्वती का आशीष मिले, अखंड सौभाग्य सदा मुस्काए.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
हाथों में रचे मेहंदी, माथे पर सजे सिंदूर,
सुहाग रहे सदा सलामत, खुशियों से भर जाए जीवन भरपूर.
शुभ हरियाली तीज
हरी चूड़ियों की खनक रहे, मेहंदी की महक साथ,
शिव-पार्वती का आशीर्वाद रहे, खुशियों से सजे हर बात.
शुभ हरियाली तीज
हरियाली तीज पर हाथों की मेहंदी से जुड़ी ये मान्यताएं शायद नहीं जानते होंगे आप
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

